Categorized | लखनऊ.

अटल शंखनाद रैली

Posted on 16 January 2013 by admin

अटल शंखनाद रैली की अभूतपूर्व सफलता को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पूरे प्रदेश में सघन दौरा कर जिला व विधानसभा स्तर पर बैठके कर रैली की तैयारियों की समीक्षा की। पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक मे रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने लखनऊ में रैली की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं से जुडे हुए पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
today_samiksha_baithek_2 पार्टी की राज्य र्इकार्इ के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि पार्टी द्वारा आयोजित ßअटल शंखनाद रैलीß में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गड़करी , पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 मुरली मनोहर जोशी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह सहित कर्इ अन्य केन्द्रीय नेता व  उ0प्र0 के पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्मृति र्इरानी सहित पार्टी के कर्इ वरिष्ठ केन्द्रीय नेता एवं पदाधिकारी उपसिथत रहेंगे। उन्होंने बताया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह 18 जनवरी को लखनऊ आयेंगे व 21 जनवरी को रैली में समिमलित होंगे। श्री पाठक ने कहा उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद से आम जनता दहशत के वातावरण में जी रही है। पूरे प्रदेश में अनाचार, दुराचार व अपराध का ग्राफ दिनों दिन बढ़ रहा है। प्रदेश में सत्ता के कर्इ केन्द्र होने के कारण मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारी भी अपनी जिम्मेदारियों से बच रहे है। वोट बैंक की लालच में राज्य सरकार तुषिटकरण की पराकाष्ठा कर रही है। जनता के धन को सरकार अपने वोट बैंक के ऐजेण्डे को ध्यान में रखकर लुटा रही है। कल्याणकारी योजनाएं सिर्फ वर्ग विशेष के लिए बनायी जा रही है। ऐसे में पार्टी आम जन की आवाज को ßअटल शंखनाद रैली के माध्यम से उठायेंगी। राज्य में सपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं राज्य में बढ़ते अपराध के खिलाफ आम जन की लड़ार्इ की शुरूआत रैली के माध्यम से होगी।
श्री पाठक ने बताया कि ßअटल शंखनाद रैली ß की सफलता को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज लखनऊ में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रैली की तैयारियों की जानकारी ली और व्यवस्थाओं का मार्ग दर्शन भी किया। डा0 बाजपेयी के साथ अवध क्षेत्र के रैली संयोजक संतोष सिंह, महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र्र प्रताप सिंह व वीरेन्द्र कुमार तिवारी सहित कर्इ अन्य पदाधिकारी भी उपसिथत थे। इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी ने कुशीनगर, फिरोजाबाद में पूर्व मंत्री हरद्वार दूबे, बरेली में पूर्व मंत्री राजेश अग्रवाल, बृज क्षेत्र के संयोजक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल ने आगरा में, मैनपुरी में रामनरेश अगिनहोत्री, वाराणसी में केदारनाथ सिंह एम.एल.सी., बस्ती में लल्लन त्रिपाठी, समीर सिंह ने मऊ तथा स्वतंत्रदेव सिंह ने फतेहपुर में रैली की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठकों में हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं का अवश्यक मार्ग दर्शन कर रैली की सफलता के लिए उत्साहित किया।
पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि रैली की तैयारियों को लेकर कल हरदोर्इ में आयोजित बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी विशेष रूप से उपसिथत रहकर कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन करेंगे जबकि रैली के संयोजक शिव प्रताप शुक्ला गोरखपुर तथा कुशीनगर में रहकर प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठके करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in