कुम्भ-यात्रियों को प्रशिक्षित गाइड दिखा रहे हैं रास्ता

Posted on 16 January 2013 by admin

कुम्भ मेले में देश के कोने-कोने से आये यात्रियों को स्टेशन से गन्तव्य तक पहुंचाने, तीर्थ स्थलों के दर्शन एवं संगम स्थान में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके मददेनजर पर्यटन विभाग द्वारा भारत सरकार की कैपेसिटी बिलिडंग फार सर्विस प्रोवाइडर योजना के अन्तर्गत गाइडों को प्रशिक्षित किया गया है।
कांशीराम पर्यटन एवं प्रबन्ध संस्थान के निदेशक प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि कुम्भ यात्रियों को यात्रा सुविधायें सुलभ कराने के उददेश्य से इलाहाबाद के पर्यटक आवास गृह में 20 से 40 वर्ष के 270 युवाओं को स्थानीय टूरिस्ट गाइड की टे्रनिंग दी गर्इ है। इस प्रशिक्षण के अन्तर्गत इन गाइडाें, को सामान्य बातचीत, पर्यटकों से बातचीत, व्यवहार, पर्यटन स्थलों की जानकारी, आपात सिथति में प्राथमिक उपचार आदि की विस्तृत जानकारी दी गर्इ है। कुम्भ यात्रियों के वाराणसी जाने की संभावना को देखते हुए इसी तरह से 270 युवा गाइड अरबन हाट, चौकाघाट वाराणसी में भी प्रशिक्षित किये गये हैं।
पर्यटन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 जनवरी को इन प्रशिक्षित 540 गाइडों को सचिव पर्यटन श्री मनोज कुमार सिंह एवं  मण्डलायुक्त इलाहाबाद श्री देवेश चतुर्वेदी द्वारा परिचय पत्र जैकेट एवं कैप प्रदान कर दी गर्इ हैं ताकि ये प्रयाग में कुम्भ मेला क्षेत्र में यात्रियों को सुविधायें उपलब्ध करवा सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये प्रशिक्षित गाइड अपनी यूनिफार्म हरे रंग के जैकेट पर इन्क्रेडेबल इणिडया तथा कैप जिस पर अतिथि देवो भव: लिखा हुआ है, मेला क्षेत्र में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वाह करते दिखार्इ दे रहे हैं।
मेले में आने वाले यात्री स्थानीय गाइड से सम्पर्क स्थापित करने के लिए जानकारी क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय, 35 महात्मा गांधी मार्ग, सिविल लाइन इलाहाबाद अथवा कुम्भ मेले में पर्यटन विभाग के कैम्प से प्राप्त कर सकते हैं। पर्यटन कार्यालय इलाहाबाद के फोन नं. 0532-2408873 पर सम्पर्क करके भी लोकल गाइड के बारे में जानकारी प्राप्त कर भारत सरकार द्वारा अनुमोदित दरों पर भुगतान के आधार पर यात्री इनकी सेवायें प्राप्त कर सकते हंै।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in