Categorized | लखनऊ.

लोकतन्त्र सेनानियों को दी गयी सम्मान राशि का तत्काल वितरण करने की मांग की गयी

Posted on 15 January 2013 by admin

आपातकाल में डी0आई0आर0 एवं मीसा में बन्द लोकतन्त्र सेनानियों का एक प्रतिनिध सम्मेलन ओ0सी0आर0 भवन प्रागंण में लोकतन्त्र सेनानी कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा की अध्यक्षता में हुयी जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा लोकतन्त्र सेनानियों को दी गयी सम्मान राशि का तत्काल वितरण करने की मांग की गयी।
लोकतन्त्र सेनानी प्रतिनिधि सम्मेलन में कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ है लेकिन व्यवस्था परिवर्तन नहीं हुआ है शासन तंत्र भ्रष्ट एवं निरकुंश है। अधिकारी बेलगाम है, लोकतन्त्र सेनानी अब व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ेगें।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए लोकतन्त्र सेनानी कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए डा0 लोहिया की सप्त क्रान्ति एवं लोकनायक जय प्रकाश नरायण की सम्पूर्ण क्रान्ति के सपनों को पूरा करने के लिए लोकतन्त्र सेनानियों को जन अभियान चलाना होगा।
श्री मेहरोत्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोकतंत्र सेनानियों की सम्मन राशि 1 अप्रैल 12 से तीन हजार रू0 मासिक करी गयी थी, लेकिन 9 माह का समय बीत जाने के बद भी लोकतन्त्र सेनानियों को सम्मान राशि का भुगतान नहीं किया गया। उन्होनें लोकतंत्र सेनानियो को तत्काल सम्मान पेंशन राशि दिये जाने की मांग की।
श्री मेहरोत्रा ने कहा कि कई जिलों में लोकतन्त्र सेनानियों को सम्मान पेंशन राशि दिये जाने, में परेशान किया जा रहा है। जिससे लोकप्रिय सरकार की छवि खराब हो रही है, उन्होनें लोकतन्त्र सेनानियों को सम्मान राशि में विलम्ब करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
लोकतन्त्र सेनानियों को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि लोकतन्त्र सेनानियों के सम्मान से देश में लोकतन्त्र मजबूत होगा तथा लोकतन्त्र के लिए संघर्ष करने वालों को ताकत मिलेगी।
लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा समेत राष्ट्रीय महासचिव श्री चतुर्भुज त्रिपाठी, श्री राम मिलन मिश्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा0 इस्लाम अहमद फारूकी, श्री चन्द्र पाल सिंह, श्री हाकिम सिंह, श्री ओम प्रकाश पाण्डेय, श्री सत्येन्द्र नाथ श्रीवास्तव, श्री सत्यनारायण सिंह, श्री रामदीन, श्री राम मिलन मिश्र, उपाध्यक्ष श्री श्याम सिंह गौर, श्री विश्वनाथ सक्सेना, श्री गुरवेन्द्र तिवारी, श्री रामरतन त्रिवेदी, श्री मो0 इकराम बेग, श्री भगवानदीन राजपूत, श्री अशोक पाण्डे ने लोकतंत्र सेनानियों के दिये गये सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in