Categorized | लखनऊ.

ग्रामीण महिला जागरुकता प्रशिक्षण शिविर के तृतीय सत्र का शुभारम्भ

Posted on 15 January 2013 by admin

neeraj-boraबोरा इंस्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेंट साइंसेज, सीतापुर रोड, लखनऊ के प्रागंण में उत्तर प्रदेश राज्य समाज कल्याण बोर्ड द्वारा चलाये जा रहे तीन दिवसीय ग्रामीण महिला जागरुकता प्रशिक्षण शिविर के तृतीय सत्र का आयोजन किया गया। ग्रामीण महिला जागरुकता प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रहे सेवा अस्पताल के निदेशक डा0 नीरज बोरा ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस प्रशिक्षण शिविर में उ0प्र0 राज्य समाज कल्याण बोर्ड के सचिव आर0के0 सिंह मुख्य रुप से शामिल हुये। डा0 बोरा व सचिव ने माल्यार्पण कर एक-दूसरे का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के सुदूर जिलों के 86 एन.जी.ओ. से आयी महिला प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।
उत्तर प्रदेश राज्य समाज कल्याण बोर्ड के सचिव आर0के0 सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि वर्तमान में महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच को देखते हुए यह आवश्यक है कि समाज में उनके सम्मान और सुरक्षा को स्थापित किया जाये। यह तभी सम्भव होगा जब पूरे देश की महिलाएं जागरुक होगीं। समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। समाज में स्थिरता, मजबूती एवं सामंजस्य का होना मुख्यतः महिलाओं पर निर्भर करता है। महिलाएं समाज का सशक्त आधार हैं। सचिव सिंह ने महिला प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बोर्ड आपको सहयोगी बनाकर ही लक्ष्य की प्र्राप्त कर सकता है। हमारे और आपके प्रयास से ही कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराधों को रोका जा सकता है।
ग्रामीण महिला जागरुकता प्रशिक्षण शिविर के तृतीय उदघाटन सत्र में सेवा अस्पताल के निदेशक डा0 नीरज बोरा ने वहां उपस्थित सभी को मकर सक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने सम्बोधन में कहा कि आज पूरे भारत वर्ष में जिस विषय पर चर्चा चल रही है वह बहुत गंभीर समस्या है। हम उत्तर प्रदेश राज्य समाज कल्याण बोर्ड को आभार प्रकट करते हैं जो महिला जागरुकता जैसे शिविरों का आयोजन कर महिलाओं को जागरुक करने का प्रयास कर रहा है। कन्या भ्रूण हत्या पर भी डा0 बोरा ने चिंता जतायी। उन्होने महिला आयोजिकाओं से कहा कि बोर्ड के माध्यम से जो प्रशिक्षण आपको मिल रहा है व महिला सशक्तिकरण के लिए जो प्रयास आज होने जा रहा है वो काफी सराहनीय है। डा0 नीरज बोरा ने सवांद पर भी चर्चा की।
समाज कल्याण बोर्ड की कल्याण अधिकारी प्रीता श्रीवास्तव ने एक सफल शिविर आयोजित करने के लिए किन चीजों की आवश्यकता पडती है इस विषय पर प्रतिभागी महिलाओं से चर्चा की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में तकनीकी सहयोगी सत्याग्रह सेवा समिति से इं0 श्री प्रकाश वर्मा विशेष तौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सकुशल संचालन बोर्ड के तकनीकी सहयोगी सुनील सिहं ने किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर प्रशिक्षक रेनू सिंह, पूनम सिंह ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आर.के. पाण्डेय, अवधेश कुमार व सिचा सिंघल का विशेष सहयोग रहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in