Categorized | लखनऊ.

माडर्न शाॅप व शराब ठेकों पर लगे रोक

Posted on 14 January 2013 by admin

बलात्कार, भ्रष्टाचार व अन्य अपराधों की जननी है शराब
लक्ष्य समिति ने जीपीओ से शुरू किया जागरूकता अभियान

photo-2बलात्कार, भष्ट्राचार जैसे जघन्य अपराधों की जननी शराब की जगह-जगह हो रही बिक्री पर प्रतिबन्ध और शराब से होने वाली बुराईयों से अवगत कराने के लिये लक्ष्य जागरूकता समिति ने आज यहां जीपीओ पार्क से जागरूकता अभियान की शुरूआत की, और प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर मांग की है कि शहर के हर इलाकों में तेजी के साथ खोले जा रहे माडर्न बीयर शाॅप और शराब के ठेकों पर तत्काल प्रतिबन्ध लगाया जाये। समिति के बैनरतले पहंुचे काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जीपीओ व हजरतगंज से गुजरने वाले आम नागरिकों को शराब से उत्पन्न होने वाली बुराईयों से अवगत कराया और शराब के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। इस मौके पर मुख्य रूप से भईयाजी-नरही, समिति की अध्यक्षा नीलम पाण्डेय, महासचिव पंकज तिवारी, योगेन्द्र नाथ तिवारी, पी0एन0 मिश्रा, डा0एम0डी0 शर्मा, प0 ओंमकार नाथ सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे। समिति के महासचिव पंकज तिवारी ने कहा कि बीते 16 दिसम्बर को ‘दामिनी’ के साथ हुये गैंगरेप की घटना ही नहीं बल्कि पिछले कुछ वर्षों से महिलाओं के प्रति अपराधों की घटनाओं तेजी के साथ बढ़ोत्तरी हुयी है, जिसकी वजह शराब है, इसलिये अब समय आ गया है दामिनी के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिये कड़े कानून को बनाये जाने और महिलाओं को दायरे में रहने की नसीहत देने वाले समाजसेवियों, राजनीतिज्ञों और धर्मगुरूओं को चाहिए कि गली मोहल्लों में तेजी से खुल रहे शराब के ठेकों और माडर्न बीयर शाॅप पर रोक लगाये जाने की भी आवाज उठाये। शराब के खिलाफ शुरू हुये इस जागरूकता अभियान को लेकर समिति के महासचिव पंकज तिवारी ने बताया कि समिति निरन्तर शराब के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाती रहेगी जिसके तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों के बीच शराब की बुराईयों से अवगत कराकर उन्हें जागरूक किया जायेगा और क्षेत्र में खुलने वाले शराब ठेकों और माडर्न बीयर शाॅप को बंद करवाने के लिये एकजुट होने का आहवान् किया जायेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेजे गये पत्र में कहा गया है शराब की वजह से समाज में बुराइयां बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है। पतन की पराकाष्ठा हो चुकी है, भ्रष्टाचार ने समाज को खोखला कर दिया है। चारित्रिक व नैतिक पतन ने दानवता का वीभत्स रूप सामने ला दिया है। दिल्ली में बस में हुये दुष्कर्म ने समाज की सड़ांध को उजागर कर दिया है। इन सभी बुराईयों की जड़ शराब है। शराब पर नियंत्रण न होने से समाज में बुराइयों का प्रवाह तेजी से फैलता जा रहा है। यदि प्रदेशभर में जगह-जगह तेजी के साथ खुल रहे माडर्न बीयर शाॅप और शराब के ठेकों पर नियंत्रण न लगाया गया तो आने वाले समय की कल्पना ही दिल को कंपा देती है। इन सामाजिक बुराईयों हेतु जन-जागरण करने का फैसला किया है और अहिंसात्मक रूप से वह सभी प्रयत्न करना प्रारम्भ कर दिया है जिससे यह बुराई दूर हो सके। शराब के खिलाफ शुरू हुये जागरूकता अभियान के मौके पर समिति के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर के कई प्रमुख व्यक्ति भी मौजूद थे। अन्त में श्री तिवारी ने अपील की कि शराब के खिलाफ जागरूकता अभियान में शामिल होने के लिये मोबाइल नम्बर 9839012624 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in