Categorized | लखनऊ.

प्रो0 मंेहदी हसन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Posted on 14 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने देश के पहले एनाटाॅमिस्ट तथा केजीएमयू के एमिरेट्स प्रोफेसर पद्मश्री प्रो0 मंेहदी हसन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।     यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया कोआर्डिनेटर अशोक सिंह ने बताया कि डाॅ0 खत्री ने कहा कि डाॅ0 हसन ने अपने प्रयोगों से विश्व के जनमानस को अत्यधिक लाभ पहुंचाया। न्यूरो टाॅक्सिलाॅजी के क्षेत्र में डाॅ0 हसन का शोध कार्य कभी भी विस्मृत नहीं किया जा सकता है और दुःख की घड़ी में हम सब शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
श्री सिंह ने बताया कि डाॅ0 मेंहदी हसन के निधन पर उ0प्र0 कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रदीप माथुर, विधानपरिषद में कांग्रेस दल के नेता श्री नसीब पठान तथा उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी में प्रभारी प्रशासन एवं वित्त पूर्व विधायक श्री राजेशपति त्रिपाठी तथा पूर्व एम.एल.-सी. श्री हरीश बाजपेयी ने भी शोक व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in