Categorized | लखनऊ.

किसानों के प्रति बेहद निराश करने वाली सरकार बताया

Posted on 13 January 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की अखिलेश सरकार को प्रदेश विकास तथा किसानों के प्रति बेहद निराश करने वाली सरकार बताया। भाजपा प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने आज पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सपा सरकार समाज के केवल एक वर्ग को वोट के लिए खुश करने में अपनी सारी ऊर्जा लगा रही है। सरकार को न प्रदेश के विकास की चिन्ता है न ही किसानों के दुखदर्द की। श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश के किसानों की हालत बेहद पीड़ा देने वाली है। कृषि उत्पाद का किसानों को मिल रहा मूल्य उत्पादन लागत के बराबर भी नही है। बिजली, सिंचाई हेतु पानी रासायनिक खाद सभी की आपूर्ति की हालत बहुत ही खराब है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी का किसानों के प्रति संवेदनहीनता की कटु आलोचना करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग अपने को किसानों का सबसे हितैषी होने का दावा करते थे लेकिन गेहूँ के सर्मथन मूल्य व खरीद को मसला रहा हो या धान और पुनः गन्ने का किसानों के प्रति सरकार का रवैय्या अत्यन्त कष्टप्रद है। श्री तिवारी ने कहा सरकार किसानों को सिंचाई में रात्रि में विद्युत आपूर्ति कर इस कड़ाके की ठंडक में किसानों का जबरदस्त उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा इस घोर ठंडक में सिंचाई हेतु किसानों को पूर्वान्चल में रात्रि 1 बजे से 4 बजे प्रातः तक तथा सायं 4 बजे से 8 बजे तक दो सिफ्ट में विद्युत आपूर्ति की जा रही है जिस समय इस कड़कड़ाती सर्दी में लोगों को अपने कमरे में रजाई के अन्दर भी ठंडक महसूस होती है। सरकारी रवैय्ये के कारण किसान को सांयकाल व रात्रि एक बजे से प्रातः 4 बजे तक अपने खेत में गुजारना पड़ता है जो अमानवीय है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार के विकास कार्यो का आइना समाजवादी सरकार की महत्वकांक्षी योजना डा0 राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना का क्रियान्वयन है। उन्होंने कहा कि सपा डा0 लोहिया के सिद्धांतों पर चलने का दम्भ भरती है लेकिन उनके नाम पर चयनित गांवों के विकास हेतु, वित्तीय वर्ष 2011-2012 का बजट अभी तक र्निगत नही किया गया है। 12 माह में किये जाने वाले विकास कार्य 2 माह में पूरा होना कैसे सम्भव होगा? श्री तिवारी ने आरोप लगाया कि डा0 लोहिया समग्र ग्र्राम विकास योजना के लिए वर्ष 2012-2013 मे आवंटित धन कार्य कागजो में तो सम्भव है, जमीन पर सम्भव नही। जनता का धन कागजों पर खर्च होकर अधिकारियों व ठेकेदारों की जेब में होगा।
भाजपा प्रवक्ता प्रदेश के मुख्यमंत्री से किसानों के साथ संवेदनशील व्यवहार की मांग की है। उन्होंने कहा किसानों को विद्युत आपूर्ति एक सिफ्ट में तथा दिन में किए जाने की मांग की है ताकि किसान अपनी फसल सींचने के लिए इस हाड़कपाऊ ठंडक से बच सके। श्री तिवारी ने गन्ना किसानों को गन्ने का भुगतान, गन्ने की पर्चियां अविलम्ब दिए जाने की मांग साथ आग्रह किया है कि अन्नदाता(किसान के साथ) न्यायपूर्ण व सम्मानजनक व्यवहार सरकार सुनिश्चित करे व विकास कार्यो का समय बद्ध क्रियान्वयन की जवाबदेही तय करे अन्यथा बसपा सरकार की भांति जनता का धन अधिकारियों व व्यवसायियों की तिजोरी की शोभा बढ़ायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in