Categorized | राज्य

गणेश शंकर पाण्डेय उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति पद के लिए नामित

Posted on 20 January 2010 by admin

लखनऊ - बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने उत्तर प्रदेश विधान परिद के सभापति पद के निर्वाचन हेतु श्री गणेश शंकर पाण्डेय, सदस्य विधान परिद को नामित किया है। श्री गणेश शंकर पाण्डेय द्वारा आज विधान परिशद के सभापति पद हेतु अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया। यह जानकारी आज यहां पार्टी प्रवक्ता द्वारा दी गई।

उल्लेखनीय है कि श्री गणेश शंकर पाण्डेय हाल ही में हुए स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन में उत्तर प्रदेश विधान परिद के सदस्य के रूप में चौथी बार निर्वाचित हुए हैं। विधान परिद के सदस्य के रूप में वे पहली बार 15 मई, 1990, दूसरी बार जनवरी, 1998 और तीसरी बार दिसम्बर, 2004 में निर्वाचित हुए थे और वर्तमान में यह उनका चौथा टर्म है।

श्री पाण्डेय अपने दूसरे टर्म से ही विधान परिद के  अधिष्ठता मण्डल में लगातार आठ वर्ष से सम्मिलित रहे हैं और याचिका समिति के अध्यक्ष भी रहे हैं। श्री पाण्डेय इसके साथ ही गोरखपुर यूनीवर्सिटी में तीन बार और बुन्देलखण्ड यूनीवर्सिटी में दो बार एक्जीक्यूटिव काउन्सलर भी रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695

—————


Vikas Sharma
upnewslive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in