Categorized | लखनऊ.

जवानों के परिजनों से न मिलने की निन्दा

Posted on 13 January 2013 by admin

विगत दिनों पाकिस्तान सेना द्वारा भारतीय सेना के जवानों की निर्मम हत्या व अंग-भंग कर देने के कई दिन व्यतीत हो जाने पर भी प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अथवा प्रदेश सरकार के किसी भी आला अफसर द्वारा जवानों के परिजनों से न मिलने की निन्दा प्रदेश प्रवक्ता सै0 जीशान हैदर ने आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की।
प्रदेश प्रवक्ता सै0 जीशान ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा की गयी यह घटना हृदय विदारक और अमानवीय है। इस घटना ने पाकिस्तान द्वारा सीमा पर शांति स्थापित करने की पहल के दावे की पोल खोल दी है। आज पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान का घृणित चेहरा उजागर हो चुका है। इस घटना की जितनी भी भत्र्सना की जाय, वह कम है। परन्तु इससे भी दुखद तथ्य यह है कि इस घटना को इतने दिन व्यतीत हो जाने पर भी प्रदेश के मुख्यमंत्री उन जवानों से मिलकर उन्हें श्रद्धांजलि देने नहीं गये, और न ही प्रदेश सरकार का कोई आला अफसर ही उन शोक संतप्त परिवारजनों से ही मिलने गया। श्री हैदर ने कहा कि हम अपने जवानों के बलिदान का पूरा सम्मान करते हैं और इस असह्य दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in