Categorized | लखनऊ.

12वीं पंचवर्षीय योजना और अल्पसंख्यक

Posted on 13 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अल्पसंख्यक कल्याण कार्यक्रम समीक्षा ईकाई तथा स्ट्राइव फार इमेनेन्स एण्ड इम्पाॅवरमेन्ट के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 13जनवरी, 2013 को डालीबाग स्थित गन्ना संस्थान में पूर्वाह्न 10.30 बजे से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया है, जिसमें ‘12वीं पंचवर्षीय योजना और अल्पसंख्यक’ शीर्षक पर चर्चा की जायेगी।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सै0 जीशान हैदर ने बताया कि उपरोक्त गोष्ठी में अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी, सांसद करेंगे, मुख्य अतिथि भारत सरकार के केन्द्रीय श्री श्रीप्रकाश जायसवाल जी होंगे तथा गोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर प्लानिंग कमीशन की स्टीयरिंग कमेटी (ए.एम.ए.) के सदस्य मौलाना फजलुर्रहीम मुजादीदी होंगे।
सै0 जीशान ने बताया कि प्लानिंग कमीशन की स्टीयरिंग कमेटी (ए.एम.ए.) के सदस्य मौलाना फजलुर्रहीम मुजादीदी केन्द्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण के लिए चलायी जा रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जायेगी तथा इस कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस की अल्पसंख्यक कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा ईकाई के प्रदेश चेयरमैन श्री अरशद आज़मी द्वारा किया जायेगा।
सै0 जीशान ने अपील की कि अल्पसंख्यक समुदाय के धर्मगुरूओं, सामाजिक संस्थाओं, गैर सरकारी संगठन (एन.जी.ओ.) एवं प्रदेश एवं लखनऊ शहर के गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में भारी संख्या में शामिल हो जानकारी प्राप्त करें और इसका लाभ प्रदेश के जन-जन तक पहुंचायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in