Categorized | लखनऊ.

स्वामी विवेकानंद के 125 वंें जन्म दिवस पर एक गोष्ठी आयोजित की गयी

Posted on 13 January 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता प्रो0 के0के0 त्रिपाठी के विकास नगर निवास पर स्वामी विवेकानंद के 125 वंें जन्म दिवस पर एक गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उनके महान व्यक्तित्व के हर पहलू से नौजवानों को प्रेेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने अपने जीवन काल में देश के नौजवानों को बहुमुखी विकास के लिए रास्ता दिखाया।
प्रो0 के0के0 त्रिपाठी ने सम्बोधित करते हुये कहा कि स्व0 चैधरी चरण सिंह अपने कक्ष में हमेशा स्वामी विवेकानंद की फोटो लगाने के साथ उनके कृत्यों से व उनकी जीवनी से प्रेरणा लेते हुये राष्ट्र के सर्वाेच्च शिखर पर प्रधानमंत्री के पद पर पहंुचकर राष्ट्र की सेवा की तथा दलिता,ें वंचितों, पिछड़ो, अति पिछड़ो, अकलियतों को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़कर सभी को राजनीति में आकर जनसेवा करने का मौका दिया।
गोष्ठी के माध्यम से सभी वक्ताओं ने सरकार से मांग की है कि विद्यालयों महाविद्यालयों एवं विश्वद्यिालयों मे अनिवार्य रूप से स्वामी विवेकानंद की जीवनी को पाठ्यक्रम में अनिवार्य रूप से लागू की जाये जिससे नौजवानों छात्र छात्राओं को उनकी जीवनी से नई दिशा मिल सके।
गोष्ठी को मुख्य रूप से राष्ट्रीय लोकदल मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह मुन्ना, प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, प्रा0 शि0 सं0 के पूर्व मंहामंत्री सतीश कुमार मिश्र, मनोज कुमार वर्मा, श्रीपद वर्मा, नंदकिशोर मिश्र, आशीष कुमार श्रीवास्तव, रामबाबू सुदर्शन, मनोराम मिश्र, निरंकार सिंह, रूपनारायन वैश्ववार आदि ने सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in