Categorized | लखनऊ.

सार्ध शती समारोह का शुभारम्भ

Posted on 13 January 2013 by admin

स्वामी विवेकानन्द की १५०वीं जयन्ती पर वर्ष भर चलने वाले सार्ध शती समारोह का शुभारम्भ आज नगर में विशाल शोभायात्रा निकालने के साथ ही भव्यतम ढंग से हुआ । जिसमे नगर के सामाजिक संगठनो एवं सरस्वती शिशु मन्दिर व विद्या मन्दिरो से हजारो छात्र छात्राओं के साथ झांकिया निकल कर शहर के खुर्शीद क्लब मैदान मे एकत्रित हुई और फिर प्रबुद्धजनो की अगुवाई में सामूहिक रुप से नगर भ्रमण पर निकली । शोभायात्रा मे अनेको झांकियों मे स्वामी विवेकानन्द स्वरुपी बच्चो ने लोगो को न सिफ आकर्षित किया बल्कि उन्हे स्वामी जी की जयन्ती की याद दिलाई ।
स्वामी विवेकानन्द सार्धशती समारोह आयोजन समिति के आह्वान पर नगर के सरस्वती शिशु मन्दिर सिरवारा मार्ग, विवेकनगर, विवेकानन्दनगर, शाहगंज, गभडि़या व नारायणपुर, रामराजह सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इण्टर कालेज, शाहगंज व सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्दनगर से छात्र छात्राओं के साथ स्वामी विवेकानन्द की झांकी शोभायात्रा के रुप मे निकाल कर अपने निर्धारित रास्तो से होकर खुर्शीद क्लब मैदान पहुंची ।
यहां से प्रबुद्धजनो के नेतृत्व में छात्र छात्राओं की घोष मण्डली तथा शोभायात्रा खुर्शीद क्लब से निकल कर बस स्टेशन, सब्जी मण्डी, चैक, शाहगंज चैराहा, इलाहाबाद रोड से डाकखाना चैराहा, कलेक्ट्रेट होकर खुर्शीद क्लब मैदान मे खत्म हो गयी । छात्र छात्राओं ने स्वामी जी के गगनभेदी उदघोष से गुजायमान कर दिया । शोभायात्रा के दौरान पोस्टआफिस चैराहे पर सोना संदेश परिवार की ओर से डा० बी.सी.मिश्र आदि ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया । आयोजन समिति की ओर से महेश सिंह, पवनेश मिश्र, माता प्रसाद, रज्जन सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, संतोष सिंह आदि ने व्यवस्थाएं देखी ।
शोभायात्रा मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से समित श्रीवास्तव, प्रशान्त सिंह, दीपांकर शर्मा आर्ट आफ लिविंग से पल्लवी वर्मा, लालजी वर्मा, करना वर्मा, वतन्जली योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट से राजेन्द्र प्रताप सिंह, चन्द्र कान्ती तिवारी, कोकिला तिवारी, गायत्री परिवार से पवित्र सक्सेना, सूरज कुमार, श्री अरविन्द सोसायटी से अजय सिंह, संजीव सिंह, एस.पी.सिंह, वी.वी.सिंह, उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ से उदयपाल सिंह, अरविन्द सिंह, आर.पी.सिंह, भारतीय जनता पाटी से जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी, रवीन्द्र जी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधायक सूर्यभान सिंह, हनुमान सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक धनंजय, जिला कार्यवाह नवीन, नवनीत पाण्डेय, डा. रमाशंकर मिश्र, विहिप से शुभ नारायण सिंह, ओम प्रकाश पाण्डेय, नागेन्द्र सिंह, मुकेश, विद्या भारती से शिव नारायण, सुनील कुमार श्रीवास्तव, इन्द्रजीत त्रिपाठी, सूर्यलाल, अभय दतद पाठक, राधेश्याम, नरसिंह नारायण, शेषमणि मिश्र, कुसुम सिंह, सुमन सिंह, डा० विनोद सिंह, एकल विद्यालय के गोपाल, अशोक कसौधन आदि मौजूद रहे । इसके अलावा कूरेभार, लम्भुआ, जयसिंहपुर, दूबेपुर, भदैया सहित समस्त ब्लाको पर शोभायात्रा निकाली गयी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in