Categorized | लखनऊ.

चीन द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न की समस्या पर बातचीत की और स्थायी समाधान हेतु सहयोग मांगा

Posted on 11 January 2013 by admin

11-01-aतिब्बती साॅसदों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने वरिष्ठ समाजवादी नेता व लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव से मिलकर तिब्बत में चीन द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न की समस्या पर बातचीत की और स्थायी समाधान हेतु सहयोग मांगा। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री अभिषेक मिश्रा एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी भी मौजूद थे। श्री शिवपाल सिंह यादव ने तिब्बतियों को बतलाया कि समाजवादी चिंतक डा0 राममनोहर लोहिया ने आजादी के बाद तिब्बतियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए “हिमालय बचाओं“ अभियान का सूत्रपात किया था। उन्होने कहा कि तिब्बत की आजादी से ही एषिया में शांति व सद्भाव का वातावरण बनेगा। आधुनिक युग में उपनिवेशवाद की यह आखिरी कड़ी भी टूटनी चाहिए।
श्री यादव ने कहा कि तिब्बत की आजादी से तिब्बतियों के बाद सबसे अधिक लाभ भारत को ही है, इससे एक तरफ की सीमा पूर्णतया सुरक्षित हो जायेगी। उन्होने केन्द्र की कांग्रेसी सरकार के दृष्टिकोण की आलोचना करते हुए कहा कि सामारिक व महत्वपूर्ण सवालों पर केन्द्र सरकार की चुप्पी का नुकसान पूरे देश को उठाना पड़ रहा है।  आज चीन पर अन्तर्राष्ट्रीय दबाव बनाकर तिब्बत के लोगों को मानवाधिकार तथा स्वायत्तता की गारंटी देनी होगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव जी ने भी हमेशा तिब्बत के स्थायी समाधान पर जोर दिया है।
निर्वासित तिब्बती संसद के साॅसद दाबा क्षीरिंग, यीशी डोल्मा, वेन मांगरू तेन्या व गंग लोमा ने श्री शिवपाल सिंह यादव की झोपड़ी व पुस्तकालय देखी व प्रशंसा की। उन्होने श्री शिवपाल सिंह यादव  को महामहिम श्री दलाईलामा व निर्वासित तिब्बती संसद के स्पीकर की तरफ से तिब्बती संसद को मक्लोडगंज आकर सम्बोधित करने का भी आमंत्रण दिया। श्री शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें समाजवादी साहित्य व लाल टोपी भेंट की। महिला साॅसद यीशी डोल्मा ने टोपी पहनने के बाद कहा कि “हम भी समाजवादी हैं“। समाजवादी बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक मिश्र ने कहा कि पूरे देश में तिब्बत समस्या पर बहस चलायी जायेगी। मानवता पर हो रहे अत्याचार और अन्याय पर समाजवादी चुप नहीं बैठ सकते।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in