सूचना विभाग द्वारा कुम्भ मेले में मीडिया के लिए अत्याधुनिक तथा सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हंै

Posted on 11 January 2013 by admin

संसार के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन, कुम्भ मेला 2013 पर आज दुनिया भर की नजरें टिकी हैं और इसका बेसब्री से इन्तजार भी किया जा रहा है। दुनिया भर के साधुओं और संतों का आना शुरू हो चुका है। इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेष सरकार का सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग स्थानीय, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रिंट, ब्राॅडकास्ट, टेलीकास्ट, फोटो और वेब पत्रकारों को अत्याधुनिक और सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं मुहैया करा रहा है।
उत्तर प्रदेष के युवा मुख्यमंत्री श्री अखिलेष यादव ने स्थानीय, राष्ट्रीय एवं अन्र्तराष्ट्रीय मीडिया को कवरेज के लिए उच्चस्तरीय तकनीकें मुहैया कराने की पहल की है जिनकी कल्पना इससे पहले किसी भी कुंभ में नहीं की गई थी। पहली बार इलाहाबाद के समस्त प्रमुख घाटों से सभी स्नान दिवसों पर निरंतर प्रसारण और उसे सैटेलाइट के जरिए अपने संस्थानों को भेजने के साथ ही कुंभ नगरी में 15 स्थानों पर अत्यंत विषाल एलईडी वीडियो स्क्रीन के जरिए सूचनाओं और जानकारियों के प्रसारण की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही लाल सड़क पर स्थित मीडिया सेंटर में लाइव स्टूडियो, हाई स्पीड ब्राॅडबैंड इंटरनेट, डेडीकेटेड फाइल ट्रांसफर प्रोटोकोल (एफटीपी) सर्वर, फैक्स, स्कैनिंग, प्रिंटिंग, एडिटिंग चैंबर्स, कैमरा और अन्य तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मीडियाकर्मियों की सहायता के लिए अत्याधुनिक नियंत्रण कक्ष की भी सुविधा उपलब्ध है।
इस मीडिया सेण्टर में 50 इण्टरनेट सुविधायुक्त कम्प्यूटर, एफटीपी सर्वर के लिए 6$6 एमबी की इण्टरनेट लीज लाइन, 32 टेराबाइट का वीडियो स्टोरेज सर्वर, 8 टेराबाइट का एफटीपी सर्वर, 10 उच्च क्षमता के सफेद-ष्याम नेटवर्क प्रिंटर्स, 5 उच्च क्षमता के स्कैनर, 10 फैक्स मषीन, 15 टेलीफोन लाइन, पीसीआर और रिकार्डिंग सुविधा के साथ मल्टीकैम स्टूडियो सेटअप तथा डीएसएनजी वैन से फ्री टू एयर अपलिंक और डाउनलिंक की सुविधा उपलब्ध है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in