Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में व्यक्तिगत शस्त्र लाइसेसों के दुरुप्रयोग पर शासन की कड़ी कार्यवाही

Posted on 11 January 2013 by admin

अब तक कुल 836 अभियोग पंजीकृत तथा 737 शस्त्र लाइसेंस निलम्बित/निरस्त

व्यक्तिगत सुरक्षा हेतु दिये गये लाइसेंसी शस्त्रों के दुरुपयोग को गम्भीरता से लेते हुए शासन द्वारा उठाये गये कड़े कदमों के सार्थक नतीजे आने शुरु हो गये है। उल्लेखनीय है कि कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु हर्ष फायरिंग यथा शादी-विवाह, जन्मदिन, विजयी प्रदर्शनों, जुलूसो, लोग जमाव के स्थानों पर खुशी प्रदर्शनों के दौरान एवं अन्य कारणों से व्यक्तिगत शस्त्र लाइसेंसो के दुरुपयोग के जहाॅ-जहाॅ भी मामले प्रकाश में आये है, उनमें तत्परता से वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गयी है।
प्रमुख सचिव गृह श्री आर0एम0 श्रीवास्तव ने उक्त जानकारी देते हुए आज यहाॅ बताया कि अभी तक व्यक्तिगत शस्त्र लाइसंेसधारकों द्वारा हर्ष फायरिंग तथा अन्य कारणों से प्रकाश में आये शस्त्रों के दुरुप्रयोग के प्रकरणों में तत्परता से वैधानिक कार्यवाही करते हुए अब तक कुल 836 अभियोग पंजीकृत किये गये है। उन्होंने बताया कि गुणदोष के आधार पर कुल 737 अभियुक्तों के शस्त्र लाइसेंस निलम्बित/निरस्त किये गये है, तथा उनमें से 565 शस्त्रों को संबंधित थानों पर जमा कराया जा चुका है। शासन द्वारा लाइसेंसी असलहों का दुरुपयोग कर उनका खुला प्रदर्शन करने पर सख्ती से नियमानुसार बैधानिक कार्यवाही के निर्देशों के क्रम में उक्त नतीजे सामने आये है। व्यक्तिगत सुरक्षा हेतु दिये गये लाइसेंसी असलहों के इस प्रकार के प्रदर्शन से जहाॅ एक ओर जनमानस में भय उत्पन्न होता है, वहीं असावधानी पर जानमाल का खतरा भी बना रहता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in