Categorized | लखनऊ

योजनाओं के सभी कार्य 19 फरवरी तक पूर्ण कर लिये जायें -श्री कृष्ण

Posted on 20 January 2010 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री कृष्ण ने महामाया/सर्वजन आवास योजना में शत -प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि इन योजनाओं के सभी कार्य आगामी 19 फरवरी तक पूर्ण कर लिये जायें। उन्होंने कहा कि सजल धारा कार्यक्रम के अन्तर्गत जो योजनाएं पूर्ण नहीं हो पा रही हैं उनको भी यथाशीघ्र पूर्ण कराये जायें।

प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास ने यह निर्देश कल जिला विकास अधिकारियों के साथ यू0पी0आर0आर0डी0ए0 के सभाकक्ष में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि 20 करोड़ रूपये की धनराशि महामाया आवास योजना में दैवी आपदा के लिए शासन स्तर पर अभी भी शेष हैं, उसके उपभोग के लिए सभी बी0डी0ओ0 प्रस्ताव बनाकर आयुक्त के माध्यम से भेजें ताकि समय से इस धन का सदुपयोग हो सकें।

बैठक में प्रमुख सचिव ने निर्देश दिये कि सरस हाट के लिए भूमि की व्यवस्था सम्बन्धित अधिकारी अविलम्ब करें। उन्होंने कहा कि बायोगैस योजना के अन्तर्गत जो जनपद शेष हैं वे अपना उपभोग प्रमाण-पत्र आयुक्त को समय से भेज दें। बैठक में आयुक्त ग्राम्य विकास श्री संजीव कुमार, मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी व जिला विकास अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695

—————

–
Vikas Sharma
upnewslive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in