Categorized | लखनऊ.

बाहर से चीनी के आयात पर लगने वाले कर को बढ़ाने पर विचार करने के लिए भारत सरकार से आग्रह किया जाएगा

Posted on 11 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि चीनी मिलों पर 10 प्रतिशत लेवी चीनी की देनदारी की बाध्यता को भारत सरकार द्वारा त्वरित रूप से समाप्त किए जाने तथा इस वर्ष प्रदेश में चीनी का उत्पादन गत वर्ष से 10 से 15 प्रतिशत अधिक होने की सम्भावना को देखते हुए बाहर से चीनी के आयात पर लगने वाले कर को बढ़ाने पर विचार करने के लिए भारत सरकार से आग्रह किया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि यू0पी0 शुगर मिल एसोसिएशन के प्रतिनिधि गत दिवस यहां मुख्यमंत्री से मिले और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि चीनी मिलें राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों के गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान करने के लिए प्रयासरत हैं, परन्तु चीनी मिलों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से वे किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान समय से नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी अनुरोध किया कि चीनी मिलों को सहायता के रूप में कुछ राहत उपलब्ध करायी जाए, जिससे उन्हें मदद मिल सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in