Categorized | लखनऊ.

वीर सपूतो के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किये

Posted on 11 January 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आज श्रद्धांजलि सभा अयोजित कर जम्मु के मेंढर में शहीद हुए वीर सपूतो के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किये। श्रद्धांजलि सभा में एक प्रस्ताव पारित कर पाकिस्तान द्वारा दो भारतीय सैनिकों की नृशंष हत्या किये जाने की निंदा की।
श्रद्धांजलि में प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि यूपीए सरकार की गलत नीतियों के कारण पाकिस्तान घात पर घात किये जा रहा है और हम तमाशा देख रहे है। पाकिस्तान से खेल के माध्यम से सम्बंध सुधारने व दाऊद के समधी को वीजा देने जैसी गलती का यह दुष्परिणाम है। उन्होंने भारत सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि दोनों शहीदों की घटना का प्रतिकार करें तथा अन्र्तराष्ट्रीय जनमत जाग्रत कर पाकिस्तान की उस टुकड़ी के विरूद्ध अन्र्तराष्ट्रीय कोर्टमार्शल की कार्यवाही करें। डा0 बाजपेयी ने कहा कि शहीद हेमराज के शव के मथुरा स्थित उनके पैतृक गांव पहंुचने पर केन्द्र एवं राज्य सरकार को कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ। यह मातृभूमि की रक्षा के लिए शहीद हुए सैनिक का अपमान है ही शहीदों के संदर्भ में स्थापित परम्परओं का उल्लंघन भी है।
श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी, नरेन्द्र सिंह, अशुतोष टण्डन गोपाल, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता, मुख्यालय सहप्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, संगठन मंत्री अशोक तिवारी, राजकुमार, के.डी. तिवारी भिखारी सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्ता, रमेश कपूर बाबा, मानसिंह, महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, अनुराग मिश्रा अन्नू, अभिजात मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in