Categorized | समाज

बसन्त पंचमी पर विद्या मन्दिर में हुआ सरस्वती पूजन

Posted on 20 January 2010 by admin

सुलतानपुर- बसन्त ऋतु और बसन्ती छटा के आगमन पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा कर बसन्त पंचमी पर्व हषोल्लास के साथ मनाया गया। सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानन्दनगर में सरस्वती पूजन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आचार्य-छात्रों एवं प्रबन्ध समिति के सदस्यों ने सरस्वती का पूजन हवन कर देश समाज के साथ अपने सर्वांगीण विकास की कामना की। हवन के सुगप्रन्धत धूम से वातावरण आध्याप्रत्मक हो उठा। 20sul

विद्यालय के आचार्य द्वय राजबहादुर शर्मा और गिरीश पाण्डेय ने हवन पूजन का कार्यक्रम सपन्न कराया। विद्यालय के अध्यक्ष राम अकबाल पाण्डेय, प्रबन्धक अमरनाथ सिंह, उपाध्यक्ष जगदीश सिंह सन्त, सदस्य प्रेम मोहन श्रीवास्तव, बाल कल्याण समिति के मन्त्री कृपा शंकर द्विवेदी व प्रधानाचार्य शेषमणि मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर पूजन अर्चना की। पूजन के लिए मां सरस्वती का मन्दिर भव्यतम ढ़ंग से सजाया गया। मां सरस्वती के समक्ष अतिथि सहित सभी आचार्य और छात्रों ने आयोजित हवन पूजन में हिस्सा लिया। घण्टों चले हवन पूजन से वातावरण आध्याप्रत्मक हो उठा।

इसी तरह नगर स्थित सरस्वती सिरवारा मार्ग, विवेकानन्दनगर, नरायनपुर, राजाराम सरस्वती शिशु मन्दिर गभप्रड़या, ब्रन्दावन सरस्वती शिशु मन्दिर विवेकनगर, नौरंगी लाल सरस्वती शिशु मन्दिर शाहगंज में भी आचार्य व बच्चों द्वारा मां सरस्वती की अराधना व हवन पूजन कराया।

विद्या मन्दिर में नई विज्ञान प्रयोगशाला का हुआ भूमि पूजन

सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानन्दनगर परिसर में बढ़ते विज्ञान की आवश्यकता को देखते हुए धार्मिक अनुष्ठान के साथ एक और नए विज्ञान प्रयोगशाला भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।20sul1

विज्ञान की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए छात्रों को अधिक से अधिक अवसर प्रदान कराने के लिए विद्यालय के उत्तरी हिस्से में एक और नई विज्ञान प्रयोगशाला स्थापित होगी। जिसके लिए नौरंगीलाल सरस्वती शिशु मन्दिर प्रधानाचार्य रमाकान्त त्रिपाठी ने भूमि पूजन का कार्यक्रम धार्मिक अनुष्ठान के साथ सम्पन्न कराया। पूजन के बाद सभी पूजनकर्ताओं ने पांच-पांच फावड़ा नींव की मिट्टी खोदकर निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695

—————

–
Vikas Sharma
upnewslive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in