Categorized | लखनऊ.

मुस्लिम मंसूरी लड़की के गैगरेप व हत्या की लड़ाई लड़ेगा मंसूरी समाज

Posted on 11 January 2013 by admin

18 जनवरी को धरना व प्रदर्शन
javed-iqbal-mansoori1मंसूरी समाज के लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था आॅल इण्डिया जमीअतउल मंसूर ने बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक मुस्लिम मंसूरी लड़की के साथ हुए सामूहिक बलात्कर व हत्या के हत्यारों को बचाने की कोशिश व क्षेत्रीय सांसद व सपा मंत्री की पीडि़त परिवार मे ंप्रति उदारीनता को गम्भीरता से लेते हुए पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने तक व्यापक आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया है आंदोलन की शुरूआत 18 जनवरी को रैली कर धरना व प्रदर्शन से की जायेगी।
यह निर्णय आॅल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के पदाधिकारियों की प्रदेश कार्यालय में हुई एक आपात बैठक में लिया गया। जिसकी अध्यक्षता आॅल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के कार्यवाहक अध्यक्ष व यू.पी.एग्रो के पूर्व चेयरमैन राज्यमंत्री जावेद इकबाल मंसूरी ने की।
पूर्व मंत्री जावेद इकबाल मंसूूरी ने कल पीडि़त परिवार के घर राम नगर के ग्राम बिन्दौरा परसपुर पहुंच कर पीडि़त परिवार के लोगों से मिल कर उन्हें हर प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया। इसके बाद जिलाधिकारी व एस.पी. बाराबंकी को ज्ञापन देकर एक सप्ताह में कार्यवाही की मांग की।
श्री मंसूरी ने बताया कि बाराबंकी जिले के रामनगर थानाक्षेत्र के ग्राम बिन्दौरा परसपुर गत 29 दिसम्बर को मंसूरी समाज की एक नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कर कर हत्या कर दी गयी। इस बलात्कार को जिला प्रशासन ने दबाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर शेष को बचाने का काम कर रही है।
मंसूरी नेता ने बताया कि क्षेत्र के कांग्रेसी संासद पी.एल.पुनिया जो छोटी-छोटी बात पर हल्ला मचा देते है। तथा मुसलमानों के हितैषी होने का दावा करनेवाली सपा सरकार व उन्हें बाराबंकी क्षेत्र से उनके मंत्री अरविन्द सिंह गोप की चुप्पी ने यह बता दिया है कि इनकी नजर में मुसलमानों की पीड़ा से इन्हें कोई लेना देना नही है।
संस्था के महामंत्री हाजी सलीम अहमद मंसूरी ने बताया कि 18 जनवरी 203 को रामनगर तहसील में विशाल धरने व प्रदर्शन का आयोजन किया गया है जिसमें राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य व सीनियर मंसूरी नेता अब्दुल अली अजीजी मंसूरी, पूर्व यू.पी.एग्रो चेयरमैन जावेद इकबाल मंसूरी, पूर्व विधायक हाफिज इरशाद मंसूरी, सहित मंसूरी समाज के हक में काम कर रही दर्जनों तन्जीमों के नेता शामिल होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in