Categorized | लखनऊ.

युवाओं ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Posted on 11 January 2013 by admin

पाकिस्तानी सैनिकों के कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए सेना के दो जाबांज सैनिको को आज नगर के  युवाओं ने अपनी श्रद्धांजलि दी । बिना किसी संगठन के बैनर तले  हुए नौजवानों ने जी पी ओ स्थित गाँधी प्रतिमा के समक्ष इकठ्ठा हो कैंडिल जल कर श्रद्धांजलि दी । साथ ही युवाओं ने प्रदेश के शहीद सैनिक हेमराज की अंत्येष्ठी में प्रदेश सरकार के किसी प्रतिनिधि के न पहुँचने पर दुःख जताया । श्रद्धांजलि सभा में डा अंशुमाली शर्मा, संजय अवस्थी डा दिनेश अग्रवाल, कृष्ण कुमार यादव, अजातशत्रु सिंह, रुपेश पाण्डेय, पवन सिंह, अशोक मिश्र, सत्येन्द्र त्रिपाठी, गौरव ओम, गौरव सिंह, रुपेश श्रीवास्तव, राहुल मिश्र, मनोज, दीपू आदि शामिल हुए ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in