Categorized | लखनऊ.

जनता उनकी सच्चाई जानती है

Posted on 11 January 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री  को अनर्गल बयानबाजी का मर्ज है। सत्ता से जनता द्वारा बाहर किए जाने से वे कुण्ठा ग्रस्तता की शिकार हैं। जिस दिन से प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है उन्हें प्रदेश में अपने जमाने के जंगल राज के दृश्य दिखाई देने लगे है। कभी वे उत्तर प्रदेश को क्राइम प्रदेश बताती हैं तो कभी प्रदेश में जिन प्रतिमाओं पर वे मोटा कमीशन वसूल चुकी हैं उनकी सुरक्षा के लिए बेहाल हो उठती हैं और कभी वे राष्ट्रपति राज की गुहार लगाने लगती है।
बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री को दरअसल अब अपना भविष्य अंधकारमय दिखाई देता है। अपने पांच साल के शासनकाल में उन्होने लूट, झूठ और भ्रष्टाचार का ही मंत्र चलाया। प्रशासनतंत्र का भीषण दुरूपयेाग किया। हर निर्माण कार्य में वसूली की। यहां तक कि अपनी पत्थर की प्रतिमाओं में भी वे मोटा कमीशन वसूलने से बाज नहीं आई। उन्होने भ्रष्टाचार का ऐसा परनाला बहाया कि उसकी दुर्गंध देशभर में महसूस की गई।
पूर्व मुख्यमंत्री को अब आम आदमी की फिक्र हुई है जबकि कभी उन्होने उससे मुलाकात नहीं की। उनके दरवाजे हर गरीब आदमी के लिए प्रतिबंधित थे। यही नहीं, उनके विधायक और मंत्री तक उनसे मिलने को तरसते रहे। समाजवादी पार्टी की सरकार में कानून व्यवस्था का सवाल उठाते हुए वे यह भूल जाती हैं कि उनके समय तो महिलाओं के अलावा बच्चियों तक से बलात्कार हुए थे। थाने तक में कोई महिला और किशोरी सुरक्षित नहीं थी। बलात्कार, हत्या और अपहरण के मामलों में उनके कार्यकाल में ही आधा दर्जन मंत्री जेल जा चुके थे। सत्ता के दुरूपयोग के मामले में बसपा के कितने ही मंत्रियों और विधायकों की जांच चल रही हैं। उन सबको देर सबेर जेल जाना होगा।
बसपा सुप्रीमों को पता है कि उनके सहयोगियों के खिलाफ चल रहे घोटालों की जांच की आंच उन तक पहुॅच रही है। उन्हें अपना भविष्य भी डांवाडोल लग रहा है। वे इससे बुरी तरह डरी हुई है और अपना होश हवाश खो बैठी हैं। इसी कुंठा में वे अनापशनाप बयान दे रही है। किन्तु जनता उनकी सच्चाई जानती है। वे अब फिर कभी सत्ता के निकट नहीं पहुॅच पाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in