Categorized | लखनऊ.

इंजपा उ0प्र0 का सभी लोकसभा सीटो में चुनाव लड़ेगी- कालीचरन सोनकर

Posted on 11 January 2013 by admin

इंडियन जस्टिस पार्टी उ0प्र0 का प्रान्तीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ0 उदित राज का आगामी लोकसभा चुनाव में जुटने का आवहन

आज इंडियन जस्टिस पार्टी उ0प्र0 का प्रान्तीय कार्यकर्ता सम्मेलन दारूल शफा कामन हाल बी0 में सम्पन्न हुआ सम्मेलन के मुख्य वक्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ0 उदित राज व विशिष्ट अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मो0 कामिल व सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कालीचरन सोनकर ने की वैठक का संचालन प्रदेश महासचिव इसरार उल्ला सिद्दीकी ने किया।
इंडियन जस्टिस पार्टी के प्रान्तीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मो0 कामिल ने बोलते हुए कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार में मंहगाई के मारे गरीबों का जीना हराम हो गया है केन्द्र सरकार के आयेदिन विभागों में भ्रष्टाचार निकलते रहते है पेट्रोल डीजल में आयेदिन वृद्धि देश हित गरीबों के हित में नहीं है रेलवे का किराया बढ़ाना न्यायोचित नहीं है। इंजपा केन्द्र सरकार को हटाने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में जनता को विकल्प देने का प्रयास करेगी।
इंडियन जस्टिस पार्टी के प्रदेश महासचिव इसरार उल्ला सिद्दीकी ने सम्मेलन में आये हुए पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 02 अक्टूबर से 31 दिसम्बर, 2012 तक पार्टी का विशेष सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में चलाया गया था जिसमें सदस्यता अभियान में पार्टी को आशातीत सफलता मिली है लेकिन आगे और सक्रिय होकर कार्य करना है आज सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ0 उदित राज ने निर्णय किया है कि पार्टी उ0प्र0 की सभी लोकसभा सीटों में चुनाव लड़ेगी वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा0 काली चरन सोनकर ने कहा है कि पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने जनपदों मे आने वाली लोकसभा के पार्टी प्रत्याशियों का जिले में बैठक करके लोकसभा प्रत्याशियों का बायोडाटा 10 फरवरी तक प्रदेश कार्यालय में भेज दें। जिससे मार्च में लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाये।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्य वक्ता मा0 डाॅ0 उदित राज ने उ0प्र0 के प्रान्तीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि 26 नवम्बर को ऐतिहासिक रैली अनुसूचित जाति/जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ की ओर से दिल्ली में किया गया और जिससे केन्द्र सरकार दबाव में आई। गत 18 दिसम्बर को राज्यसभा में 117वाँ संवैधानिक संशोधन का विधेयक पास हुआ।
श्री राज ने कहा कि 19 दिसम्बर को लोकसभा में विधेयक को पास कराने के लिए विधेयक रखा गया तो 22 सदस्यीय समाजवादी पार्टी के लोकसभा सदस्यों ने हल्ला मचाकर काँग्रेस पार्टी की मिली भगत से विधेयक को पास नहीं कराने दिया।
श्री राज ने कहा कि उ0प्र0 की समाजवादी सरकार ने आरक्षण विरोधियों का खुलकर साथ देते हुए सरकारी कार्यालयों को जबरजस्ती बन्द कराया इतना ही नहीं प्रमुख राजनैतिक दलों के कार्यालयों पर भी आरक्षण विरोधियों ने हमला किया। उ0प्र0 की सपा सरकार के कृकृत्यों से जनता को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा अगर सपा सरकार आरक्षण विरोधियों का समर्थन करना चाहती है तो सरकार से हटकर करे।
श्री राज ने कहा कि उ0प्र0 में सवर्ण भाजपा व काँग्रेस के खिलाफ होते जा रहे है जिससे भाजपा डरी और कांग्रेस ने भी अपने हाथ पीछे कर लिये इन राष्ट्रीय पार्टियों के राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा प्रोन्नति में आरक्षण विधेयक बिल का विरोध करके इनका दलित विरोधी चेहरा सामने आ गया है।
श्री राज ने कहा कि सभी आरक्षण समर्थक एक हो जाये प्रोन्नति में आरक्षण दलित समाज के लिए बढ़ा मुद्दा है इस बड़ी लड़ाई को कोई एक संगठन नहीं लड़ सकता प्रोन्नति में आरक्षण विधेयक को हम अगले सत्र में सभी आरक्षण समर्थकों को साथ में लेकर पास करायेगी चाहे जितनी हमको कुर्बानी देनी पड़े।
पार्टी के राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ के कोर्डिनेटर संजय राज सोनकर ने सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि प्रोन्नति में आरक्षण विधेयक को पास कराने के लिए इंजपा का युवा प्रकोष्ठ दलित समाज के बीच जाकर जनजागरण करेगा।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे श्री कालीचरन सोनकर पूर्व विधायक ने आये हुए पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाये प्रोन्नति में आरक्षण विधेयक को पास कराने के लिए इंजपा पूरे प्रदेश में दलित समाज को जागरूक करने के लिए जन जागरण चलायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in