Categorized | लखनऊ.

समाचार पत्र वितरण केन्द्र पर अलाव और ढके सेन्टर बनाये जाय

Posted on 11 January 2013 by admin

सब तक खबर पहुंचाने वालो की खबर लेने वाला कोई नही-छाबड़ा

समाजवादी व्यापार सभा के पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी चन्द्र कुमार छाबड़ा ने भीषण सर्दी और बर्फानी सर्द हवाओं में रात में न्यूजपेपर हाकर्स के लिए सभी अखबार वितरण केन्द्रो पर अलाव जलाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि सर्दी ने इस वर्ष पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिये है ऐसी हालत में भी ‘‘सब तक खबर पहुंचाने वालों की खबर किसी ने नही ली है’’ यह संवेदनशील समाज के लिए शर्म की बाद है।
श्री छाबड़ा ने राजधानी के सभी विधान सभा क्षेत्रों के विधायकगणों से अपील की है कि वह अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में ‘‘सब तक खबर पहुचाने वाले की खबर लें और समाचार पत्र वितरण केन्द्रों पर अलाव जलाने एवं खुले सेन्टर के स्थान पर आस्थायी ढके हुए सेन्टर बनाने के साथ-साथ सर्दी से राहत पहुंचाने के लिए अन्य सुविधायें उपलब्ध कराने की नियमित व्यवस्था तत्काल करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in