Categorized | लखनऊ.

महामहिम राष्ट्रपति महोदय से सेना प्रमुख वी.के. सिंह की जेड प्लस सुरक्षा वापस करने के लिए ज्ञापन दिया

Posted on 11 January 2013 by admin

पूर्व सेना प्रमुख वी.के. सिंह की वापस ली गई जेड प्लस सुरक्षा को तत्काल बहाल करने / पुनः उपलब्ध कराए जाने के संबंध में किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने मंच की ओर से उत्तर प्रदेश राज्यपाल महोदय द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन दिया। शेखर दीक्षित ने बताया कि, देश की सुरक्षा के प्रति समर्पित, देश के प्रति निष्ठावान, सजग, ईमानदार एवं पारदर्शी व्यक्ति को स्वीकृत की गई / उपलब्ध कराई गई जेड प्लस सुरक्षा ऐसे समय में वापस ली गई है जबकि उस व्यक्ति को जेड प्लस सुरक्षा की नितांत आवश्यकता ह,ै क्योंकि वे जब अपने पद पर थे, तब उन्होंने जो भी निर्णय लिया देश की सुरक्षा, संप्रभुता, अखण्डता एवं देश की सीमा की सुरक्षा के लिए देश की ओर से देश के संविधान के द्वारा प्रदत्त अधिकारों के अनुरूप कार्य करते हुए लिये, उनका कोई भी फैसला व्यक्तिगत नही पर देश का देश के द्वारा और देश के लिए लिया गया है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश, जहां पर देश की जनता व देश की सुरक्षा के लिए देश की सीमाओं को बचाने के लिए देश के बाहरी दुश्मनों के साथ-साथ घर में बैठे हुए दुश्मनों के विरूद्ध अभियान चलाने का निर्णय लेना पड़ता है, जो सेना प्रमुख के रूप में वी. के. सिंह द्वारा बडे़ ही निपुणता, निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ तत्परता से लिया गया।
देश के हित को देखते हुए एवं एक पूर्व सेना प्रमुख एवं उनके परिवार के जीवन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम अनुचित है, क्योंकि सेनाप्रमुख के पद पर रहते हुए श्री सिंह द्वारा देश एवं देश की जनता की सुरक्षा के लिए कुछ ऐसे निर्णय लिये होंगेें जो देश के आन्तरिक एवं बाह्य दुशमनों के हित के विरूद्ध लिए होंगे। वह देश के आन्तरिक एवं बाह्य दुश्मन वी.के. सिंह को स्वभतः अपना शत्रु मानते हांेगें, ऐसी परिस्थिति में वी.के. सिंह, पूर्व सेना प्रमुख के जेड प्लस सुरक्षा वापस लिए जाने तथा उस तथ्य को सार्वजनिक किया जाने से वी.के. सिंह पूर्व सेना प्रमुख एवं उनके परिवार के जीवन को खतरा हो सकता है। क्यांेकि वे देश के दुश्मन जो वी. के. सिंह सेना प्रमुख को अपना शत्रु मानते है, जेड प्लस सुरक्षा हटने की खबर मिलने के उपरान्त उनके तथा उनके परिवार के ऊपर जानलेवा हमला भी करा सकते हैं। पूर्व सेना प्रमुख वी. के. सिंह सेना प्रमुख के पद पर रहते हुए सेना में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का प्रयास करते रहे हैं। इसकेे अतिरिक्त देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरूद्ध राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे आन्दोलनों एवं जन आन्दोलनों में हिस्सा लेकर अपने दायित्व का भलि प्रकार से निर्वहन करने का दृष्टान्त प्रस्तुत किया हैं, जो उनका अनुकरणीय, प्रशंसनीय एवं ऐतिहासिक निर्णय/कदम है।
किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने वी.के. सिंह पूर्व सेना प्रमुख को प्रदत्त जेड प्लस सुरक्षा तत्काल बहाल / पुनः स्वीकृत किए जाने की मांग की है। जिससे वी.के. सिंह एवं उनके परिवार की पूर्व की भांति सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे जिससे वह देश व समाज के हित में कार्य व सहयोग करते रहें। वी.के. सिंह पूर्व सेना प्रमुख से जेड प्लस सुरक्षा वापस लेने के उपरान्त यदि उनके या उनके परिवार के साथ कोई षडयंत्रिक घटना/दुर्घटना घटती है तथा उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य को कोई क्षति पंहुचती है तो इसके लिए सीधे तौर पर केन्द्र सरकार जिम्मेदार होगी। मंच पूर्व सेना प्रमुख के प्रकरण को अपनी प्रदेश / राष्ट्रीय कार्यकारणी में रखकर एवं विचार विमर्श कर आवश्यकता पड़ने पर आगामी कार्यक्रम की घोषणा भी कर सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in