Categorized | लखनऊ.

लोकसभा चुनाव में दृढ़ संकल्प के साथ उतरने का आव्हान किया

Posted on 09 January 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां सरकार और संगठन के बीच अच्छे तालमेल के साथ अगले लोकसभा चुनाव में दृढ़ संकल्प के साथ उतरने का आव्हान किया। उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव इस बार समाजवादी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह वर्तमान दौर राजनीति का सक्रंमण काल है। इसमें विकल्प समाजवादी पार्टी है। इसलिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच अनुशासित और स्वच्छ आचरण के साथ जाना होगा।
9-01-cश्री मुलायम सिंह यादव आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय में आयोजित जिला/महानगर अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने की और इसको राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता प्रो0 रामगोपाल यादव ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव श्री राम आसरे कुशवाहा, महामंत्री श्री ओमप्रकाश सिंह, श्री सी पी राय, प्रदेश प्रवक्ता  श्री राजेन्द्र चैधरी तथा प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव भी मौजूद थे।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर श्री अखिलेश यादव ने अथक परिश्रम किया है। विकास की योजनाओं को गति दी है। जनहित के तमाम काम हुए है। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुॅचाना होगा। विपक्षी पार्टियां अलोकतांत्रिक ढंग से आचरण करने में जुटी है। सरकार के बारे में बेबुनियाद दुष्प्रचार कर रही हैं। हमें सही स्थिति से स्वयं भी वाकिफ रहकर जन सामान्य को भी सच्चाई बतानी चाहिए।
श्री यादव ने कहा कि आपके पास ऊर्जावान नेतृत्व है। हम चाहते है कि किसानों, नौजवानों, अल्पसंख्यको और महिलाओं के हित की नीतियां लागू होनी चाहिए। जिलो में संगठन के पदाधिकारियों का आचरण भी ऐसा होना चाहिए कि लोग उंगली न उठा सके। जिला संगठन की जिम्मेदारी है कि वह सरकार के कामों की निगरानी भी करते रहे और विकास कार्यो की समीक्षा के साथ सरकार की उपलब्धियेां का भी प्रचार प्रसार करें।
श्री यादव ने कहा कि पार्टी और सरकार को बदनाम करने की जो साजिशें हो रही हैं हमें उनके प्रति सावधान रहना होगा। झूठा आचरण करनेवाला समाजवादी नहीं हो सकता है। सबसे कठिन काम राजनीति करना है। यह तपस्या है। अनुशासित कार्यकर्ता ही सफल हो सकता है। उन्होने कहा कि जेपी और डा0 लोहिया बड़े नेता थे। उनका नेतृत्व प्रेरणा देता है। हमें भी जनता के विश्वास पर खरा उतरना होगा।
राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव ने कहा कि जनता को समाजवादी पार्टी की सरकार से बहुत आशाएं हैं। समाजवादी नीतियाॅ और कार्यक्रम लागू करने का यही सही समय है। हमारे अन्दर वैचारिक प्रतिबद्धता होनी चाहिए। उन्होने अनुशासन पर बल देते हुए कहा कि किसी को भी सत्ता का दुरूपयोग करने की इजाजत नहीं है। कोई मंत्री भी अगर विकास की अनदेखी करता है तो वह प्रदेश हित में नहीं होगा।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने से सभी की जिम्मेदारियां बढ़ गई है। सरकार को संगठन का सहयोग मिलना चाहिए। सरकार को विरासत में अव्यवस्था से भरा तंत्र मिला था। हमने घोषणा पत्र लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं। कर्ज माफी, बेकारी भत्ता, कन्या विद्याधन, मुफ्त सिंचाई, मुफ्त इलाज आदि की व्यवस्थाएं की हैं। हमारे काम ही लोकसभा चुनाव में काम आएगें। इस चुनाव की तैयारी अभी से तेज करें। लोकसभा में अपनी संख्या बढ़ाने पर ही हम केन्द्र की राजनीति में प्रभावी हस्तक्षेप कर पाएगें।
बैठक में स्व0 धनीराम वर्मा,पूर्व स्पीकर, स्व0 कामेश्वर उपाध्याय पूर्व मंत्री, स्व0 हरिकेवल प्रसाद, पूर्व साॅसद, स्व0 रामकरन यादव, पूर्व एमएलसी, स्व0 राज कुमार राय, पूर्व साॅसद, स्व0 केदारनाथ सिंह, पूर्व विधायक, स्व0किशोरी लाल,पूर्व विधायक, स्व0 नाहर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष, कानपुर ग्रामीण, स्व0शिवम् (श्री राज किशोर सिंह, उद्यानमंत्री के पुत्र) तथा स्व0 नन्हकू पाल,पूर्व सदस्य राज्य कमेटी के निधन पर दो मिनट मौन रखकर संतप्त परिवारीजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
बैठक के बाद पार्टी कार्यालय में एकत्र हजारों कार्यकर्ताआंे को सम्बेाधित करते हुए श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि असली ताकत दिल्ली में है, संविधान में उसको बहुत अधिकार तथा संसाधन प्राप्त है। इसके लिए ही हम सबको प्रयास करना है। राज्य में बहुमत की समाजवादी पार्टी की सरकार लाकर जो चमत्कार किया गया है, उसे दुहराने की जरूरत है। लोकसभा चुनाव में इतनी संख्या में सदस्यों को भेजना है जिससे केन्द्र की सरकार द्वारा समाजवादी नीतियों को लागू कराने में नेताजी सक्षम हो सके।
इस अवसर पर पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय सीमा में अतिक्रमण कर सैनिकों  के सिर काटने की घटना पर रोष जताते हुए पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री  को फैसला करना चाहिए वार्ता से या दूसरे तरीके से कि फिर ऐसी घटना न हो। भारत सरकार को देश को भरोसा दिलाना चाहिए कि जवानों का मनोबल न गिरने पाए। समाजवादी पार्टी की नीति पड़ोस से अच्छे संबंध बनाने की रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in