Categorized | लखनऊ.

बढ़ा हुआ रेल किराया वापस हो -डा0 लक्ष्मीेकांत बाजपेयी

Posted on 09 January 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने रेलमंत्री द्वारा किराया बढ़ाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे जनविरोधी बताया तथा तुरन्त वापस लेने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता द्वारा चुनी गई सरकार लोक कल्याणकारी संस्था होती है न कि व्यापारी कल्याण संस्था। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री को यात्रियों की सुविधा बढ़ाये जाने के बारे में सोचना चाहिए। हर दिन रेल में सफर करने वाले यात्रियों को असीमित कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। प्राथमिकता यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाई जानी होनी चाहिए ना कि किराया बढ़ाने की। इस किराया वृद्धि से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। सरकार को हर हाल में सामान्य व मध्यम वर्ग के लोगों पर बोझ न पड़े इसलिए जरनल सामान्य व तृतीय एसी का किराया यदि बढ़ा है तो कम करना चाहिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र को समर्थन देने वाली उ0प्र0 की दोनो पाटियों सपा व बसपा को केन्द्र सरकार से बढ़ा रेल किराया वापस कराने की मांग करनी चाहिए अन्यथा उनको भी इसमें बराबर का भागीदार समझा जाएंगा। भाजपा केन्द्र सरकार द्वारा थोपी जा रही मंहगाई के खिलाफ जनता को जगा रही है। अब यदि बढ़ा हुआ रेल किराया नही वापस हुआ तो केन्द्र सरकार के साथ-साथ सपा व बसपा के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in