Categorized | लखनऊ.

10 जनवरी से पूरे प्रदेश में धान खरीद को ठप करने की घोषणा

Posted on 09 January 2013 by admin

शासन द्वारा गत वर्ष के अवशेष सी0एम0आर0 एवं चावल पर भा0खा0नि0 द्वारा पूर्ण मूल्य कटौती के संबंध में निर्णय न लिये जाने के विरोध में यू0पी0 फूड एण्ड सिविल सप्लाईज इन्सपेक्टर्स एशोसिएशन ने लिया प्रदेश व्यापी धान खरीद को स्थगित करने का निर्णय।
यदि एक सप्ताह के भीतर नही निकला समाधान तो पूरे खरीद सत्र में 28 फरवरी तक स्थगित रहेगी धान खरीद।
भा0खा0नि0 की मनमानी के कारण लगभग गत वर्ष का 19 लाख 30 हजार कुन्तल एवं वर्तमान खरीद का 30 लाख 45 हजार कुन्तल, सरकारी चावल फसा है राइस मिलों में जिसका मूल्य हजार करोड़ से भी है अधिक।
कुल खरीद के सापेक्ष देय सी0एम0आर का केवल एक तिहाई चावल ही अबतक स्वीकार किया भा0खा0नि0 ने ।
यू0पी0 फूड एण्ड सिविल सप्लाईज इन्सपेक्टर्स एशोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि, संघ द्वारा 07 जनवरी को भेजी गयी नोटिस के क्रम में शासन द्वारा आज सायंकाल 5ः00 बजे तक गत वर्ष के अवशेष सी0एम0आर0 के सम्प्रदान एवं चावल पर भा0खा0नि0 द्वारा पूर्ण मूल्य कटौती के संबंध में को सार्थक निर्णय नही लिया गया। संघ द्वारा 06 जनवरी को अपनी आधिकारीक संदेश सेवा एवं 07 जनवरी को लिखित रूप से भेजी गयी नोटिस के क्रम में 10 जनवरी से प्रदेश व्यापी धान खरीद का कार्य स्थगित किया जा रहा है। संघ द्वारा शासन की ओर से 15 जनवरी तक लक्ष्य की 50 प्रतिशत् की खरीद के लिए डाले जा रहे दबाव पर भी रोष व्यक्त करते हुये कहाॅ गया है कि, यदि इस आधार पर किसी भी विभागीय अधिकारी या कर्मचारी के विरूद्ध कोई कार्यवाही की गयी तो संघ इसका कड़ा प्रतिवाद करेगा। शासन की उदासीनता के कारण संघ द्वारा जनहित एवं शासकीय हित में यह कठोर एवं अप्रिय निर्णय लिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in