Categorized | लखनऊ.

उत्तरशती रजत जयंती समारोह

Posted on 09 January 2013 by admin

विधान मण्डल के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधान सभा भवन में आयोजित किये जा रहे ‘उत्तरशती रजत जयंती समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिये राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी आज दोपहर अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे, जहां राज्यपाल श्री बी0एल0जोशी एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
राष्ट्रपति के आगमन पर प्रोटोकाॅल राज्य मंत्री श्री अभिषेक मिश्रा, महापौर डाॅ0 दिनेश शर्मा, मध्य कमान के जनरल आॅफिसर कमाण्डिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चैत, मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी, पुलिस महानिदेशक श्री ए0सी0शर्मा तथा मण्डलायुक्त एवं प्रमुख सचिव सूचना श्री संजीव मित्तल ने भी गुलदस्ता भेंट कर राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस अवसर पर लखनऊ जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
समारोह में शिरकत करने के बाद राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी अपरान्ह भारतीय वायुसेना के विमान से वापस नई दिल्ली चले गये। उन्हें एयरपोर्ट पर विदाई देने के लिए राज्यपाल श्री बी0एल0जोशी, मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव, महापौर डाॅ0 दिनेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in