Categorized | लखनऊ.

निजी क्षेत्र में स्थापित तकनीकी षिक्षण संस्थाओं के प्रथम वर्ष में सीधे प्रवेष हेतु शासनादेष

Posted on 09 January 2013 by admin

सचिव प्राविधिक षिक्षा परिषद श्री आर. के. वर्मा ने बताया है कि राज्य सरकार से सहायता प्राप्त एवं निजी क्षेत्र में स्थापित तकनीकी षिक्षण संस्थाओं के प्रथम वर्ष में सीधे प्रवेष हेतु शासनादेष संख्या 2225/सोलह प्राषि-3-2012-15 (58)09 दिनांक 18-10-2012 द्वारा अनुमति प्रदान की गई है। उन्होंने ने कहा कि शासनादेष के तहत सीधे प्रवेष की अंतिम तिथि निर्धारित किये जाने का अधिकार प्राविधिक षिक्षा परिषद को दिया गया है। परिषद द्वारा सम्बद्धता समिति की बैठक में सीधे प्रवेष हेतु 6 नवम्बर 2012 की अंतिम तिथि निर्धारित की गई जिसकी सूचना सभी संबंधित संस्थाओं को प्रेषित की गई है परिषद द्वारा प्रवेष प्राप्त छात्र-छात्राओं की सूची दिनांक 8-11-2012 तक प्रस्तुत करने तथा छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 2013 के आवेदन पत्र दिनांक 20 नवम्बर 2012 तक भरे जाने की अनुमति प्रदान की गई थी।
श्री वर्मा ने कहा कि शासनादेष के प्राविधानों का उल्लंघन कर निजी क्षेत्र में स्थापित कतिपय संस्थाओं द्वारा झूठा विज्ञापन देकर छात्र-छात्राओं को प्रलोभन दिये जाने व अभी भी प्रवेष जारी रखने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं जो नितांत अनुचित एवं अस्वीकार्य हैं।
श्री वर्मा ने सर्वसाधारण को फर्जी प्रवेष के प्रति सचेत करते हुए कहा कि शासनादेष दिनांक 18-10-2012 में दी गई व्यवस्था के अनुसार सीधे प्रवेष हेतु निर्धारित अंतिम तिथि 6 नवम्बर 2012 बीत चुकी है, अतः इस तिथि के उपरांत प्रवेष लेने वाले छात्र-छात्राओं के पंजीकरण एवं परीक्षा आवेदन पत्र परिषद द्वारा स्वीकार नहीं किये जायेंगे। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा है कि 6 नवम्बर 2012 के बाद फर्जी प्रवेष लेने वाले छात्र-छात्राएं प्राविधिक षिक्षा परिषद द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा 2013 में शामिल नहीं हो सकेंगे। इसकी समस्त जिम्मेदारी निर्धारित तिथि के बाद प्रवेष देने वाली संस्था, प्रवेष लेने वाले छात्र/छात्राएं एवं उनके अभिभावकों की होगी। इसके लिए प्राविधिक षिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेष शासन तथा प्राविधिक षिक्षा परिषद, उ0प्र0 लखनऊ किसी भी स्थिति में उत्तरदायी नहीं होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in