Categorized | लखनऊ.

मेधावी छात्र पुरस्कार योजना में 1500 छात्र/छात्रायें लाभान्वित

Posted on 09 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए चलाई जा रही ‘‘मेधावी छात्र पुरस्कार योजना’’ में 1500 छात्र/छात्राओं को लाभान्तिव किया गया है।
यह जानकारी प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री डा0 वकार अहमद शाह ने दी है। उन्होंने बताया कि इस मद में 42,60,000 रुपये की धनराशि वितरित की गई है। इस योजना के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिक के पुत्र/पु़त्री को चार हजार रुपये से 22 हजार रुपये तक की धनराशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि बालिकाओं को योजनान्तर्गत अधिक धनराशि पुरस्कार स्वरूप अनुमन्य की गई है।
डा0 शाह ने बताया कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार योजना के अन्तर्गत पंजीकृत श्रमिकों के पुत्र/पुत्री जिन्होंने कक्षा 5 से 12 तक की परीक्षा 70-70 एवं 60-60 प्रतिशत या उससे अधिक अंकों से प्राप्त की हो, उनको आगे की शिक्षा के लिए योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत वह छात्र/छात्रा भी पात्र होंगे जो आई0टी0आई0 से व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हों अथवा शासकीय इंजीनियरिंग अथवा मेडिकल कालेजों से पढ़ाई कर रहे हों।
श्रम मंत्री ने बताया कि यदि इन छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस तरह की किसी अन्य योजना में लाभ मिल रहा हो तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। आवेदन के समय आवेदन कर्ता को इस आशय का प्रमाण पत्र की प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in