Categorized | लखनऊ.

आयोजित होने वाली रैली की तैयारी के सम्बंध में आहूत बैठक में बड़ी रैली का निर्णय लिया गया

Posted on 09 January 2013 by admin

pic2भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 21 जनवरी को लखनऊ के झूलेलाल पार्क में आयोजित होने वाली रैली की तैयारी के सम्बंध में आहूत बैठक में बड़ी रैली का निर्णय लिया गया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री सत्यदेव सिंह ने बताया कि आज की बैठक में प्रदेश के 6 क्षेत्रों गोरखपुर, काशी, अवध, कानपुर, ब्रज एवं पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक, सहसंयोजक, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, तथा प्रदेश के निःवर्तमान पदाधिकारियों सहित प्रमुख नेतागण उपस्थित थे।
उन्होंने बताया कि रैली के लिए 50 हजार संख्या का न्यूनतम लक्ष्य प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी द्वारा दिया गया है। लकिन सभी क्षेत्रों के उत्साह को देखते हुए रैली में 50 हजार से अधिक लोगों के भाग लेने की सम्भावना है। बैठक को दिये गए अपने सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने रैली की तैयारी को लेकर प्रत्येक जिले में यथाशीघ्र बैठक करने का निर्देश दिया। तैयारी के लिए प्रदेश के प्रमुख नेता जनपदों में जायेंगे। डा0 बाजपेयी ने सभी क्षेत्रीय संयोजक/संगठन मंत्रियों को इस बात के निर्देश दिये है कि यथाशीघ्र अपने क्षेत्र के जनपदो से आने वाली संख्या तथा वाहन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदेश महामंत्री संगठन को उपलब्ध कराये ताकि वाहनों की पार्किंग व्यवस्था और रैली में भाग लेने वाले लोगों के लिए भोजन आदि की समुचित व्यवस्था की जा सके।
pic1प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्षमीकांत बाजपेयी के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापतिराम त्रिपाठी तथा प्रदेश महामंत्री राकेश जैन ने बैठक का मार्ग दर्शन किया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल, राधेश्याम गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह सिरोही, रमापतिशास्त्री, स्वतंत्र देव सिंह, डा0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यावासिनी कुमार, प्रेमलता कटियार, विनोद पाण्डेय, नरेन्द्र सिंह, महेन्द्र पाण्डेय, कुवंर मानवेन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह, हरद्वारा दुबे, विजय बहादुर पाठक, कोषाध्यक्ष अशोक धवन, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, अशुतोष टंडन, अश्वनी त्यागी, तृप्ति शाक्य, प्रदीप भार्गव, दयाशंकर सिंह, राजेन्द्र कुमार, पूर्णिमा वर्मा, अनुपमा जायसवाल, अशोक कटारिया, हरीश दुबे, सफायत हुसैन, क्षेत्रीय संयोजक भूपेन्द्र सिंह, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, समीर सिंह, शेषनारायण मिश्रा, भिखारी सिंह, राजेश कटियार, सुभाष त्रिपाठी, राकेश त्रिवेदी, अमर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित सहित अनेकों प्रमुख नेता एवं पदाधिकारी सम्मिलित थे।
बैठक में संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्रीकांत जोशी एवं वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश शुक्ल के पिता दुर्गाशंकर शुक्ल के अकस्मिक निधन, की सूचना मिलने पर दो मिनट का मौन रखकर दिवांगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in