Categorized | लखनऊ.

‘सबके लिए आवास योजना

Posted on 08 January 2013 by admin

जन-सामान्य को उचित दरों पर विकसित भूखण्ड व भवन उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री अखिलेष यादव के दिषा-निर्देंषन में ‘‘सबके लिए आवास योजना’’ तीव्र गति से चलायी जा रही है। प्रतिवर्ष प्रदेष की नगरीय आबादी तेजी से बढ़ रही है पर इस बढ़ोत्तरी के सापेक्ष विकसित भूखण्डों व भवनों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिसके कारण लोगों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लोगों की इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न आय वर्गों के लिए यह महत्वपूर्ण योजना लागू की गयी है। योजना में दुर्बल आर्य वर्ग व अल्प आय वर्ग के लोगों के अतिरिक्त विभिन्न वर्गों को उनकी आर्थिक क्षमता के अनुसार आवासीय भूखण्ड एवं भवन उपलब्ध कराया जा रहा है।
योजना के अन्तर्गत दुर्बल आय वर्ग के गरीब लोगों को वित्तीय वर्ष 2012-13 में कुल 21000 आवासीय भूखण्ड एवं भवन उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष अब तक 2540 भखण्डों/भवनों का निर्माण व विकास कार्य पूरा किया गया है तथा 11435 का कार्य प्रगति पर है।
अल्प आय वर्ग के लोगों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इस वित्तीय वर्ष में कुल 7000 आवासीय भूखण्ड एवं भवन उपलब्ध कराने का लक्ष्य है जिसके सापेक्ष 1805 भूखण्डों व भवनों का निर्माण/विकास कार्य पूरा किया गया है तथा 10436 भवनों व भूखण्डों का कार्य प्रगति पर है।
इस प्रकार समाज के विभिन्न आय वर्गों का आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2012-13 में इस योजना के अन्तर्गत समस्त श्रेणी के कुल 40,000 आवासीय भूखण्ड एवं भवन उपलब्ध कराने का लक्ष्य है जिसमें सापेक्ष अब तक 4345 भूखण्डों/भवनों का निर्माण/विकास कार्य पूरा किया गया है तथा 21871 भवनों तथा भूखण्डों का निर्माण/विकास कार्य तेजी से प्रगति पर है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in