Categorized | लखनऊ.

प्राणि उद्यान के दो वन्य जीवों को अंगीकृत किया अनीता सहगल व निपुणिका ने

Posted on 08 January 2013 by admin

लखनऊ की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘‘ग्लोबल क्रियेसन्स’’ की अध्यक्ष एवं बहुप्रतिष्ठित एंकर सुश्री अनीता सहगल तथा कु0 निपुणिका सहगल विद्यार्थी लखनऊ द्वारा लखनऊ प्राणि उद्यान की अंगीकरण योजना के अन्तर्गत एक ब्लैक बक तथा लेडी एम्हरेस्ट फीजेन्ट का अंगीकरण किया गया। उक्त अंगीकरण हेतु निर्धारित धनराशि लखनऊ प्राणि उद्यान प्रशासन को चेक द्वारा उपलब्ध करायी गयी।
आपका यह प्रयास अत्यन्त सराहनीय है एवं वन्य जीवों के प्रति आपका स्नेह प्रसंशसनीय है। यह अंगीकरण अन्य लोगों को वन्य जीवों के अंगीकरण करने हेतु प्रेरित करता रहेगा। श्रीमती रेणु सिंह, निदेशक, लखनऊ प्राणि उद्यान लखनऊ द्वारा सुश्री अनीता सहगल एवं कु0 निपुणिका के वन्य जीवों के प्रति स्नेह की प्रशंसा की, जो पशु पक्षियों को अंगीकृत किये जाने की भावना समाज को प्राणियों के प्रति जनमानस के स्नेह को उजागर करता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in