Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी और अल्पसंख्यकों के बीच रिश्ते बहुत नजदीकी और मधुर रहे हैं

Posted on 07 January 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी और अल्पसंख्यकों के बीच रिश्ते बहुत नजदीकी और मधुर रहे हैं। दोनांे का एक दूसरे पर सघन विश्वास है।    श्री मुलायम सिंह यादव ने सदैव मुस्लिमों को रोजी-रोटी, सम्मान और अवसर दिए जाने की वकालत की है। एक मौके पर तो उन्होंने बाबरी मस्जिद को बचाने के लिए अपनी सरकार गॅवाने की भी परवाह नहीं की थी। जब मुस्लिम समाज बाबरी मस्जिद पर हाईकोर्ट के निर्णय से बुरी तरह हताश और निराश था तब श्री मुलायम सिंह यादव ने ही इस बात पर जोर दिया था कि देश आस्था से नही, संविधान से चलेगा। सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र आयोग की सिफारिशों को लागू करने पर भी वे बराबर जोर देते रहे हैंे।
अब समाजवादी पार्टी की सरकार ने गरीब अल्पसंख्यकों को भी मुफ्त मकान देने तथा दलितों की तरह पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदाय के सामान्य तथा पिछड़े वर्ग के छात्रों को भी वजीफा बाॅटना तय किया है। 10वीं पास छात्राओं की आगे पढ़ाई तथा शादी के लिए ‘‘हमारी बेटी उसका कल’’ योजना में 30,000 रूपए एकमुश्त प्रदान करने की व्यवस्था है। इस योजना के लिए वर्तमान वर्ष में 250 करोड का बजट प्रावधान किया गया हैं और इसमें 83,000 पात्र छात्राओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि पात्र छात्राओं को उनकी छात्रवृत्ति की धनराशि अवश्य प्राप्त हो, पूर्व दशम छात्रवृत्ति को भी छात्रा के बैंक खाते में स्थानान्तरित करने का निर्णय लिया गया है।
श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में उ0प्र0 सरकार ने अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को आई0ए0एस0 तथा पी0सी0एस0 जैसी अग्रणी सरकारी सेवाओं की तैयारी में सहायतार्थ नोएडा में नेशनल इंटीग्रेशन हाउस नाम से 100 सीटों वाले छात्रावास का निर्माण कराया है। प्रतियोगी परीक्षाओं में कोचिंग के लिए मोहान रोड, लखनऊ में आई0ए0एस0, पी0सी0एस0 कोचिंग सेंटर का निर्माण हो रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं तथा व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के लिए लखनऊ में 100 छात्र-छात्राओं तथा इसी प्रकार अन्य मण्डल मुख्यालयों में प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को अधिकतम 15000 रूपए की दर से कोचिंग हेतु आर्थिक सहायता दी जा रही है। मदरसों को भी पर्याप्त मदद दी गई है।
समाजवादी पार्टी सरकार पर बसपा और कांग्रेस के लोग अल्पसंख्यकों की उपेक्षा के आरोप लगा रहे हैं, वस्तुतः उनके शासनकाल में ही अल्पसंख्यकों की घोर उपेक्षा के साथ उनके साथ अपमानजनक व्यवहार भी हुआ था। उनकी रोजी रोटी छीनी गई थी। पिछले वर्ष में अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग का बजट रूपये 1214Û48 करोड़ था, जिसमें 93Û09 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए रूपया 2345Û11 करोड़ किया गया। इस प्रकार विभागीय बजट को लगभग दोगुना किया जाना अल्पसंख्यक समुदायों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता तथा उनके हितों की सुरक्षा के लिए कटिबद्धता का प्रमाण है। वस्तुतः श्री मुलायम सिंह यादव की धर्म निरपेक्षता के लिए अटूट आस्था है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in