Categorized | लखनऊ.

समाजवादी सरकार द्वारा विकास कार्यो को प्राथमिकता दी जाएगी

Posted on 05 January 2013 by admin

5-01-cसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेताजी मुलायम सिंह यादव आज प्रदेश कार्यालय में मौजूद थे। बाहर ठंड और ठिठुरन के बीच हजारों पार्टी कार्यकर्ता भी जमे हुए थे। यह जानकारी होते ही मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव स्वयं उनके बीच आ गए। मुख्यमंत्री जी ने पंक्तिबद्ध खड़े कार्यकर्ताओं में कई पुराने साथियों को पहचाना और उनका हालचाल पूछा।
मुख्यमंत्री जी को कई लोगों ने अपने आवेदन पत्र भी दिए। इनमें से कुछ को नौकरी चाहिए थी, कुछ को बीमारी की इलाज के लिए आर्थिक  मदद चाहिए। कुछ ने अपने क्षेत्र में हैण्डपम्प, सड़क या पुल की मांग की। पार्टी में लम्बे समय से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाओं के बदले अवसर दिए जाने की भी मांग की। कुछ अपने क्षेत्र में दबंगों की शिकायतें लेकर भी आए थे।
श्री अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया कि सभी आवेदनों पर विचार होगा और समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। समाजवादी सरकार द्वारा विकास कार्यो को प्राथमिकता दी जाएगी। कानून व्यवस्था के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। अवैध कब्जे और दबंगई को सख्ती से रोका जाएगा। भ्रष्टाचार को बर्दास्त नहीं किया जायेगा। साम्प्रदायिकता और जातिवादी राजनीति करने वालो को सामाजिक सद्भाव एवं सौहार्द बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in