Categorized | लखनऊ.

125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम

Posted on 05 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेश विधान मण्डल के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित हो रहे उत्तरशती रजत जयन्ती समारोह के 07 तथा 08 जनवरी, 2013 के कार्यक्रम अब विधानसभा मण्डप, विधान भवन लखनऊ में सम्पन्न होंगे। पहले इन कार्यक्रमों के लिए डाॅ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय कानपुर रोड, लखनऊ का डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर सभागार निर्धारित था।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री प्रदीप कुमार दुबे ने यह जानकारी देते हुए आज यहां बताया कि उत्तर प्रदेश विधान मण्डल के पूर्व माननीय सदस्यों का
07 जनवरी, 2013 को डाॅ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय कानपुर रोड, लखनऊ के डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर सभागार में जो सम्मेलन होना था उसका आयोजन अब विधानसभा मण्डप, विधान भवन लखनऊ में किया गया है। सम्मेलन की तिथि और समय में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। उन्होंने इस सम्मेलन में आमंत्रित किए गए विधान मण्डल के सभी पूर्व सदस्यों से यह अनुरोध किया है कि वे अपने परिचय पत्र साथ में अवश्य लाएं, ताकि उन्हें विधान भवन में प्रवेश करने में कोई कठिनाई न हो।
प्रमुख सचिव विधानसभा ने बताया कि 08 जनवरी, 2013 को माननीय राष्ट्रपति, भारत श्री प्रणब मुखर्जी के मुख्य आतिथ्य में डाॅ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय कानपुर रोड, लखनऊ के डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर सभागार में सम्पन्न होेने वाला कार्यक्रम भी अब विधानसभा मण्डप, विधान भवन लखनऊ में आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की तिथि और समय में भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
श्री प्रदीप कुमार दुबे ने यह भी बताया कि आगामी 10 जनवरी, 2013 तक डाॅ0 राम मनोहर लोहिया उद्यान, गोमती नगर, लखनऊ में चलने वाली उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की ऐतिहासिक यात्रा की चित्र प्रदर्शनी आम लोगों के लिए खुली रहेगी और इसमें प्रवेश निःशुल्क है।
उल्लेखनीय है कि विधान मण्डल के माननीय सदस्यों की विशेष बैठक 06 जनवरी, 2013 को यथावत विधानसभा मण्डप, विधान भवन लखनऊ में सम्पन्न होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in