Categorized | लखनऊ.

दृष्टिहीन षिक्षा प्राप्त कर समाज में अपना सहयोग दे रहे हैं

Posted on 05 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेष के वन्य जन्तु उद्यान राज्य मंत्री एवं प्रभारी लखनऊ डा0 षिव प्रताप यादव ने राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ की उत्तर प्रदेष ईकाई के पदाधिकारियों को आष्वस्त किया है कि उनकी समस्याऐं मुख्यमंत्री को यथाषीघ्र अवगत करायेगें। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि उनकी अधिक से अधिक मांगों को पूरा किया जाये।
जन्तु उद्यान राज्य मंत्री आज यहां सूचना विभाग के सभागार में आयोजित सर-रार्वट ब्रेल लुई की 205वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सर रार्वट लुई ब्रेल एक ऐसे महान व्यक्तित्व थे जिन्होंने दृष्टिहीनों के लिए ब्रेल लिपि का आविस्कार कर उन्हें रोषनी दी। इसके माध्यम् से आज दृष्टिहीन षिक्षा प्राप्त कर समाज में अपना सहयोग दे रहे हैं।
डा0 षिव प्रताप यादव ने कहा कि दृष्टिहीनों की सहायता करना समस्त समाज की जिम्मेदारी है इनके लिए शासन स्तर से भरपूर प्रयास किया जा रहा है। उनका प्रयास होगा कि दृष्टिहीनों को अधिक से अधिक रोजगार देकर उनकी जीविका की व्यवस्था की जाय।
समारोह में दृष्टिहीन संघ के अध्यक्ष श्याम प्रकाष, उपाध्यक्ष हरिष्चन्द्र मिश्रा, ठाकुर प्रसाद सिंह, विष्म्भर सिंह, षिव कुमार सिंह, राजीव कुमार यादव सचिव एवं रमेष यादव उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in