शासन द्वारा स्वीकृत की जाने वाली धनराशि की उपयोगिता अवधि बढ़ा दी है

Posted on 05 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने कुम्भ मेला-2013 के आयोजन के लिये शासन द्वारा स्वीकृत की जाने वाली धनराशि की उपयोगिता अवधि बढ़ा दी है।
यह जानकारी विशेष सचिव नगर विकास श्री श्रीप्रकाश सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि कुम्भ मेला क्षेत्र के भीतर पड़ने वाले कार्यों की उपयोगिता समयावधि 31 दिसम्बर, 2012 से बढ़ाकर 15 जनवरी, 2013 कर दी गयी है। इसी प्रकार मेला क्षेत्र के बाहर इलाहाबाद शहर के निर्माण कार्यों की समयावधि भी बढ़ाकर 31 जनवरी, 2013 कर दी गयी है। इस आशय का निर्देश मेलाधिकारी कुम्भ मेला इलाहाबाद को भेज दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in