Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रीय लोकदल अधिवक्ताओं की हर समस्याओं को सड़क से लेकर संसद तक लड़ने का कार्य करेगा

Posted on 05 January 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद मा0 जयन्त चैधरी के निर्देशानुसार तथा प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान जी की सहमति से विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव ने श्री अम्बुज पटेल एड़वोकेट को विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव, शिवकुमार सिंह को उपाध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा को विधि प्रकोष्ठ मध्य उ0प्र0 का अध्यक्ष तथा कुल्दीप सक्सेना को विधि प्रकोष्ठ उ0प्र0 का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।
श्री चैहान ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल में अधिवक्तओं के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा राष्ट्रीय लोकदल अधिवक्ताओं की हर समस्याओं को सड़क से लेकर संसद तक लड़ने का कार्य करेगा।
राष्ट्रीय लोकदल के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल अधिवक्ता प्रकोष्ठ समाज के गरीब, निर्धन तथा असहाय लोगो की न्यायिक व कानूनी समस्याओं का समाधान निःशुल्क करेगा।
श्री यादव ने बताया कि अम्बुज पटेल छात्रसभा राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष तथा लखनऊ जनपद के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं तथा के0के0सी0 के पूर्व छात्रनेता भी हैं। श्री शिवकुमार सिंह बोर्ड आॅफ रेवन्यू बार एसो0 के अध्यक्ष तथा श्री राकेश कुमार वर्मा बोर्ड आॅफ रेवन्यू बार एसोसिएशन के महामंत्री चुने गये है।
श्री शिवकुमार, अम्बुज पटेल, राकेश कुमार वर्मा, तथा कुल्दीप सक्सेना, को पदाधिकारी बनायें जाने पर राकेश कुमार सिंह मुन्ना, अनिल दुबे, प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, अनिल सिंह, आर0पी0 सिंह, शशांक सिंह, सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, आरिफ महमूद, मनोज कुमार सिंह चैहान, रमावती तिवारी, रामबाबू सुदर्शन, हरपाल यादव, शफीक सिदद्ीकी, अभिषेक दीक्षित, आदि पदाधिकारियों ने बधाई दी।
यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता प्रो0 के0के0 त्रिपाठी ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in