Categorized | लखनऊ.

पार्टी के भावी कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी

Posted on 05 January 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के निवर्तमान पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारियों, पार्षदों, मण्डल अध्यक्षों एवं प्रमुख कार्यकर्ताआंे की एक बैठक प्रदेश कार्यालय पर नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। जिसमें पार्टी के भावी कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुये लखनऊ के सांसद लालजी टण्डन ने कहा कि 21 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की राष्ट्रीय क्रांति पार्टी का भाजपा में विलय हो रहा है। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अपने पुराने घर में वापसी हो रही है। उनके स्वागत के लिये सभी कार्यकर्ताओं को भारी संख्या लेकर झूलेलाल पार्क पहुंचना है। मिशन 2014 के लिये कार्यकर्ता अभी से जुट रहे हैं। लोकसभा चुनाव में देश की जनता परिर्वतन चाहती है और भाजपा को आशा की नजरों से रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अटल सुशासन यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। इस यात्रा के दौरान कार्यकर्ता एफडीआई, भ्रष्टाचार, महंगाई तथा अपराध के मुद्दे पर केन्द की यूपीए सरकार को कठघरे में खड़ा करेंगे। केन्द्र की यूपीए सरकार दिल्ली गैंगरेप के मामले में सही समय पर निर्णय नही लिया, जब सड़कों पर हुजूम उतरा तब जाकर प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी ने अपना मुंह खोला।
प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन ने कहा कि अटल जी के जन्मदिवस 25 दिसम्बर से पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिन बूथों पर संख्या बल कम है वहां पर सदस्यता की जायेगी और इस दौरान युवाआंे महिलाओं तथा अन्य समुदाय को भाजपा के साथ जोड़ने का प्रयास किया जायेगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री अमित सिंह पंकज, प्रदेश मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल जी, संतोष सिंह, सुरेश श्रीवास्तव, सुधीर हलवासिया, अभय सेठ, राजीव मिश्रा, मान सिंह, रामऔतार कनौजिया, रमेश तूफानी, हरिशंकर बाजपेयी, राकेश श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता बाॅबी, विष्णु गर्ग, सुनील मिश्रा, कपिल सोनी, विपिन अवस्थी, त्रिलोक अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, संयुक्ता भाटिया, रानी कनौजिया, उषा किरन, बीना गुप्ता, सुमन शुक्ला, इन्दु शुक्ला, संतोष तेवतिया, माधुरी शुक्ला, हरशरण लाल गुप्ता, अमित सोनकर, लखविन्दरपाल सिंह, अरूण तिवारी, राकेश सिंह, राजेश सिंह गब्बर, देवेन्द्र वर्मा, मान सिंह यादव, सुनील मिश्रा, रामसेवक द्विवेदी, राजेन्द्र बाजपेयी, राकेश मिश्रा, ऋषिपाल सिंह, रामचन्द्र चैरसिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in