Categorized | लखनऊ.

अनर्गल बयानबाजी महिलाओं का अपमान दर्शाता है

Posted on 05 January 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ प्रमुख श्री भागवत का यह कथन की बलात्कार की घटनाएं इंडिया में होती है, भारत में नहीं स्थिति की गम्भीरता को झुठलाने और उससे ध्यान बंटाने की साजिष है। बलात्कार के मामलो का श्रेणीकरण नहीं किया जा सकता है। इस वीभत्स काण्ड की शिकारों पीडि़त युवतियों और बच्चियों की पीड़ा के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के बजाय अनर्गल बयानबाजी महिलाओं का अपमान दर्शाता है।
संघ और बसपा की मानसिकता यौन हिंसा के प्रति एक जैसी प्रतीत होती है। दोनों को नारी के सम्मान से कुछ लेना देना नहीं है। बसपा के पंाच साल के शासनकाल में महिलाओं के साथ अत्याचार होते रहे। इसमें जहाॅ लखनऊ, कानपुर, फैजाबाद, इटावा जैसे शहरो में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं घटीं वहीं बांदा और लखीमपुर, बहराइच के ग्रामीण इलाकों मेंभी महिलाओं एवं किशोरियों को दरिंदगी का शिकार होना पड़ा। बसपा के कुशासन के दौर में भाजपा और संघ दोनेा उदासीन बने रहे। बसपा शासन के कुकर्मो के विरूद्ध समाजवादी पार्टी ही संघर्ष करती रही।
समाजवादी पार्टी की जब से प्रदेश में सरकार बनी हैं, कानून व्यवस्था की स्थिति में नियंत्रण के साथ महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी स्वयं इस मामले में बहुत संवेदनशील है। समाजवादी पार्टी की सरकार थानों में महिला उत्पीड़न के मामलों में हुई कार्यवाही की समीक्षा हर माह जनपद और मण्डल स्तर पर करने के निर्देश दिए है। अपराधियों को सजा दिलाने की प्रभावी पैरवी की जाएगी। वूमेन पावर लाइन 1090 को पूरे प्रदेश में प्रभावी किया गया है। छेड़खानी के मामलों में यह पावर लाइन बहुत कारगर साबित हुई है।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के सख्त निर्देश है कि महिला उत्पीड़न के मामले दर्ज करने में हीलाहवाली करनेवाले पुलिस कर्मियों पर कडी कार्यवाही की जाएगी। अधिकारियों से कहा गया है कि छेड़खानी, शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न, बलात्कार, दहेज उत्पीड़न व हत्या के अपराधों की शिकायत पर तत्परता से कार्यवाही की जाए। छात्रावासों एवं शैक्षणिक संस्थानों में भी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। छात्राओं को आत्मरक्षा की टेªनिंग भी दी जाएगी।  समाजवादी पार्टी सिद्धान्ततः नर-नारी की समता की पक्षधर है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in