149 एम.एल.डी. शोधन क्षमता के चार नये सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लाण्ट के निर्माण की व्यवस्था की गयी

Posted on 04 January 2013 by admin

इलाहाबाद कुम्भ-2013 के दौरान गंगा नदी को स्वच्छ व निर्मल बनाये रखने की अपनी प्रतिबद्धता के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 149 एम.एल.डी. शोधन क्षमता के चार नये सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लाण्ट के निर्माण की व्यवस्था की गयी है। साथ ही नैनी स्थित पुराने सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लाण्ट की क्षमता में 20 एम.एल.डी. की अतिरिक्त वृद्धि किये जाने की व्यवस्था की गयी है।
इन कार्यों के अतिरिक्त जल निगम द्वारा पांच नये सीवेज पम्पिंग स्टेशनों के निर्माण के साथ ही चार पुराने सीवेज पम्पिंग स्टेशनों का पुनरोद्धार किये जाने की व्यवस्था है। जे.एन.एन.यू.आर.एम. तथा नेशनल गंगा नदी रीवर बेसिन अथाॅरिटी के तहत छूटे हुये नालों के शोधन हेतु बायो-रेमेडिएशन तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। कुम्भ मेला क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे चार स्थाई घाटों का प्रबन्ध किया गया है।
मेला एरिया में श्रद्धालुओं व पर्यटकों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये वर्ष 2012-13 में कुल 76 परियोजनाओं पर कार्य शुरू हुआ। इनमें से 32 परियोजनायें लोक निर्माण विभाग, 8 परियोजनायें नगर निगम, इलाहाबाद, 8 परियोजनायें नगर पंचायत झूंसी, 07 परियोजनायें उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, एक परियोजना वन विभाग, 02 परियोजनायें गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, एक परियोजना सिंचाई विभाग, 05 परियोजनायें इलाहाबाद विकास प्राधिकरण, 10 परियोजनायें दुग्ध संघ और 02 परियोजनायें पर्यटन विभाग से संबंधित हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in