Categorized | लखनऊ.

सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जनता को दें

Posted on 04 January 2013 by admin

3-01-aसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जनता को दें और निरंतर उनके संपर्क में रहें। समाजवादी पार्टी की सरकार ने 50 हजार रू0 तक किसानों की कर्ज माफी और सरकारी टयूबवेल तथा नहरों से मुफ्त सिंचाई की सुविधा दी है जो पूरे भारत में कहीं किसी राज्य में उपलब्ध नहीं है। यह बात जनसामान्य तक पहुॅचनी चाहिए।
श्री मुलायम सिंह यादव पार्टी मुख्यालय में एकत्र हजारों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी तथा प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0यादव भी मौजूद थे। श्री यादव ने कहा कि कन्या विद्याधन और बेकारी भत्ता देने की योजना हमने अपनी सरकार में शुरू की थी। यह आज भी चालू है। अन्य राज्यों ने भी इस तरह की योजनाएं शुरू की हैं लेकिन हम जितनी धनराशि दे रहे हैं, उतनी धनराशि  कहीं नहीं मिल रही है। लड़कियों को एकमुश्त 30 हजार तथा बेकारी भत्ता 01 हजार रू0प्रतिमाह  दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 01 लाख 35 हजार लड़कियों को 30 हजार रू0 दिए गए हैं और आवेदनो पर सरकार विचार करेगी।
श्री यादव ने कहा मुस्लिम लड़कियों को भी 30 हजार रूपए पढ़ाई या शादी के लिए दिए गए है। मुस्लिमों के कब्रिस्तानों की चहारदीवारी सरकारी खर्च पर बनवाई जा रही है। मदरसों को मदद दी जा रही है। यहां आये सैकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री जी के काम की सराहना की।  मुस्लिम भाईयों ने नेताजी को और सियासी ताकत मिलने की दुआ की।
श्री यादव ने कहा कि हमने जो वायदे पांच साल के किए थे उन्हें दो साल में ही पूरा किए जाने का इरादा है। हम हर विभाग के लिए चुनावी घोषणा पत्र के वायदों की पूर्ति की व्यवस्था करेगे। उन्होने कहा वैसे एक-एक करके सभी काम हो रहे हैं। पढ़ाई दवाई सब मुफ्त की गई है। जनता को और भी सुविधाएं दी जाएगी। उन्होने कहा कि जो भी शिकायतें आती हैं, और लोग अपनी समस्याएं बतातें हैं। उनमें अधिकतर काम हो जाता है। समाजवादी सरकार जनता के प्रति संवेदनशील है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in