Categorized | हरदोई

डीएम द्वारा जब चैपाल लगाई गई तब फरियादियों ने समस्याओं का अंबार बताया

Posted on 04 January 2013 by admin

कछौना गौसगंज के क्षेत्र का बाण गांव जो योजना आयोग के उपाध्क्ष एवं पूर्व मुख्य सचिव नवीनचन्द्र बाजपेई का पैतृक निवास भी है में हरदोई जिलाधिकारी ने जब चैपाल लगाई वाकया बुधवार की रात में इस चैपाल में पीडि़तों की फरियाद उनकी समस्याओं का निस्तारण समुचित निर्देश भी जिलाधिकारी अनिल कुमार द्वारा दिए गए। यहां के निवासी देवी शंकर शुक्ल के अनुसार मजरा पैरा में बिजली तो आती है और बाण गांव में कभी-कभी बिजली न होनंे की शिकायत कई ग्रामीणों ने की। कुछ ग्रामीणों द्वारा कानपुर रेलवे लाइन के पास से चकरोड एक किलोमीटर का बनाने को भी मांग करके पूरा करने को कहा। हरी राम द्वारा पेंशन केवल एक महीने का पैसा आना बताया। दूसरी बार वह अब तक नहीं आया है। श्यामलाल का विरासत का मामला लटका हुआ बताया तो कुछ ने निःशुल्क बोरिंग, वृद्धावस्था पेंशन मनरेगा की योजना का लाभ नहीं मिल रहा। आदि की विस्तृत समस्याओं का अम्बार और उसका निस्तारण करने के लिए ग्रामवासियों ने कहा कि सभी पर जरूरी निर्देश डीएम द्वारा दिए गए। एक ग्रामीण की शिकायत पर डीएम ने बीएसए को निर्देश दिया कि वजीफा का रूपया देते वक्त एक रजिस्टर बनाकर उसे फोटो चस्पा करके लाभार्थी को तब दिया जाए। ऐसा जनपद के सभी स्कूलों में व्यवस्था की जाए। उन्होने ब्लाक स्तर आंगनबांडी केन्द्र, हाट कुक्ड योजना, की भी जानकारी ली। चकबन्दी कानून व्यवस्था पर एसओ को तलब किया। बीडीओ से रजिस्टर 8 को मांग कर उसे भी देखा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अशोक अग्रवाल सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in