Categorized | हरदोई

काशीविश्वनाथ गाड़ी में शौचालय के अन्दर महिला को कराया गया प्रसव

Posted on 04 January 2013 by admin

हरदोई स्टेशन पर बनारस जाने वाली काशीविश्वनाथ के शयनयान कोच के संख्या एस-7 की बर्थ नम्बर 43-44 पर जौनपुर जिले की बादशाहपुर निवासी नीलेश अपनी पत्नी हीरा के साथ हिसार से जौनपुर जा रहे थे। हीरावती के गर्भ मंे बच्चा होने के कारण वह ट्रेन पर सफर कर रही थी। जनपद शाजहांपुर से स्टाफ लेकर चली गाड़ी में हीरावती को प्रसव पीड़ा प्रारम्भ हो गई। रास्ते में पड़ने वाले स्टेशन शाहाबाद मंें उनकी हालत खराब होने पर कोच में साथ चल रही महिलाओं ने स्थित संभाली। ट्रेन में मौजूद कोच टीटी तथा आरपीएफ सुरक्षा बल को अवगत कराकर तथा मुरादाबाद कंट्रोल रूम को सूचना भेजी गई। कंट्रोल रूम से हरदोई स्टेशन अधीक्षक को जरूरी व्यवस्था के साथ आरपीएफ एवं जीआरपी को भी तत्काल व्यवस्था का निर्देश मिला। गाड़ी को सुरक्षित चार नम्बर प्लेटफार्म पर लगाया गया। तभी रेलवे चिकित्सा अधीक्षक आरके गुप्ता महिला चिकित्सालय से लेड़ी डाक्टरों का दल जांच हेतु प्लेटफार्म पर पहुंचा। उन लोगों ने महिला को अस्पताल चलने की सलाह दी गई। परन्तु कोच में उपस्थित महिलाओं ने शौचालय में गाड़ी के अन्दर ही सुरक्षित प्रसव करवा लिया था और परिजनोे ने लखनऊ जाने की इच्छा जताई। जब जांच पड़ताल प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ जाने दिया गया। डाक्टरों की टीम ने स्टेशन आफीसरों ने शुभकामना देकर परिवार को विदा किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in