Categorized | लखनऊ.

नयी सड़क परियोजनाएं प्रारम्भ की गयी

Posted on 02 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेष में अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु मुख्यमंत्री, श्री अखिलेष यादव के दिषा निर्देंषन में अनेक नयी सड़क परियोजनाएं प्रारम्भ की गयी हैं। इसके अंतर्गत कई तीव्रगति सड़कों का निर्माण एवं राज्य मार्गों का सुदृढ़ीकरण, पर्यटन विकास आदि सम्मिलित हैं।
उत्कृष्ट श्रेणी की सड़क परियोजनाओं में आगरा से लखनऊ के मध्य न्यूनतम दूरी के आधार पर 08 लेन का आगरा-लखनऊ, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण हेतु पयार्वणीय अनुमोदन प्राप्त करने तथा परियोजना का संरखण किये जाने के लिए यूपीडा को नोडल एजेन्सी नामित कर दिया गया है। प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे में पर्यावरण रक्षा के लिए दोनों ओर हरियाली के साथ तालाब तथा झीलें प्रस्तावित हैं। इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने पर लखनऊ से नोयडा की दूरी लगभग 5 घण्टे में तय की जा सकेगी। इस एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों से जमीन उनकी सहमति के आधार पर समुचित मुआवजा देने के बाद अधीग्रहीत की जायेगी। परियोजना का कार्य तीव्र गति से अग्रसर है।
इसी प्रकार दिल्ली वार्डर (वजीराबाद) से हापुड़ रोड तक लगभग 20 कि. मी. की 04 लेन की प्रस्तावित परियोजना के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को नोडल एजेन्सी बनाया गया है। सड़क निर्माण के लिए 200 हेक्टेयर भूमि की आवष्यकता सम्भावित है। परियोजना क्रियान्वयन के लिए समय-सीमा का निर्धारण प्राधिकरण द्वारा किया गया है। इसके पूर्व यमुना एक्सप्रेस-वे को जन-सामान्य के लिए गत 9 अगस्त 2012 से खोला जा चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in