Categorized | लखनऊ.

विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया

Posted on 02 January 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व लखनऊ मध्य क्षेत्र के विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा की अध्यक्षता में शहीद स्मारक स्थित गंाधी भवन में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोक निर्माण एवं सिचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रेवती रमण सिंह लोकसभा प्रत्याशी श्री अशोक बाजपेयी समेत कई सांसद व पार्टी के प्रमुख नेता तथा हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
गांधी भवन हाल में हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए लोक निर्माण एवं सिचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव जी ने कहा कि सपा ने संसद के अन्दर और बाहर हर जगह केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया। उन्होनें कहा कि लोकसभा चुनाव कभी भी हो सकते हैं, जिसके चलते हमें पूरी तरह से तैयार रहने की आवश्यता है।
श्री यादव ने कहा कि केन्द्र में समाजवादी पार्टी सरकार बनने पर लगातार बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाया जायेगा तथा एफ0डी0आई0 को लागू नहीं होने दिया जायेगा।
श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रोमोशन में आरक्षण बिल का समाजवादी पार्टी ने राज्य सभा में पुरजोर विरोध कर मतदान किया तथा समाजवादी पार्टी के विरोध के कारण लोकसभा में बिल पास नहीं हो सका।
पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने सम्मेलन में कहा कि समाजवादी पार्टी ने सत्ता में आने के बाद तक बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्या धन, गरीबों को निःशुल्क उपचार तथा लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान वापस दिलाने समेत तमाम वायदे पूरे किये है। उन्होनें कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे एकजुद होकर आगे बढ़ें तथा सपा सरकार की उपलब्धियों व नीतियों को जन-जन तक पहुॅचायें, श्री मेहरोत्रा ने कार्यकर्ताओं को पिछले विधान सभा चुनाव की तरह ही आगामी लोकसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाकर माननीय मुलायम सिंह यादव जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।
श्री मेहरोत्रा ने कहा कि शीघ्र ही मध्य क्षेत्र में तीव्र गति से विकास कार्य शुरू होगा तथा व्यापक स्तर पर जनसम्पर्क एवं वार्ड स्तर पर सम्मेलन आयोजित किये जायेगें। श्री मेहरोत्रा ने मध्य क्षेत्र सम्मेलन में बलात्कार के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का कानून बनाने की मांग की तथा केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार तथा बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ जन अभियान चलाने का निर्णय लिया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री रेवती रमण सिंह ने कहा कि जिस तरह कार्यकत्र्ताओं ने विधान सभा चुनावों में लखनऊ मध्य क्षेत्र में भारी अन्तर से जीत दर्ज की है वैसे ही लोकसभा के चुनावों में सपा प्रत्याशी अशोक बाजपेयी का विजयी बनाना होगा।
समाजवादी पार्टी लोकसभा के प्रत्याशी श्री अशोक बाजपेयी ने कहा कि केन्द्र सरकार सभी मोर्चों पर असफल हो गयी है, अब इस सरकार को हटाकर केन्द्र में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी होगी। श्री बाजपेयी ने कार्यकत्ताओं से एकजुट होकर लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटने की अपील की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि लोक निर्माण एवं सिचांई मंत्री, श्री शिवपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव व सांसद श्री रेवती रमण सिंह, सांसद श्री अरविन्द सिंह, लोकसभा प्रत्याशी श्री अशोक बाजपेई, मध्य क्षेत्र के विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री साकिर सिद्दीकी नगर अध्यक्ष श्री मुजीबुर्रहमान बबलू, नगर महासचिव, श्री तारा चन्द्र यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष श्री सुशील दीक्षित, श्री धर्मानन्द तिवारी, मो0 ऐबाद, श्री नरेन्द्र मणी त्रिपाठी सहित कई नेताओं ने सम्बोधित किया। सम्मेलन के अन्त में दिल्ली में चलती बस में हुये गैंगरेप की पीडि़त युवती के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट मौन रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in