Categorized | लखनऊ.

मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Posted on 01 January 2013 by admin

नववर्ष पर आज सादगी के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव तथा वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया। श्री मुलायम सिंह यादव एवं श्री अखिलेश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री नारायण दत्त तिवारी के आवास पर जाकर उन्हें नववर्श की बधाई दी। उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी भी थे। कार्यालय में मिलने आए तमाम लोगों केे साथ श्री मुलायम सिंह यादव ने 16 दिसम्बर,2012 को दिल्ली में दुष्कर्म की शिकार नवयुवती की मृत्यु पर शोक जताया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
नववर्ष पर आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में हजारों की भीड़ अपने प्रिय नेताओं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव और वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव से मिलने, उनका आशीर्वाद लेने और बधाई देने के लिए उमड़ पड़ी। इनमें महिलाएं, अल्पसंख्यक, नौजवान, अधिकारी, व्यापारी, वकील, पत्रकार, कर्मचारी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा मंत्रि परिषद के सदस्य भी शामिल थे। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग तथा नेताजी के निवास 5-विक्रमादित्य मार्ग  पर भी शुभ कामनाएं देनेवालों का तांता लगा रहा।
1-1-bसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से आज बिहार, मध्य प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल के पार्टी पदाधिकारियों, लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण समिति, गुरू सिंह सभा, आलमबाग लखनऊ सिंधी सभा के पदाधिकारियों और अल्पसंख्यक नेताओं ने भेंट की और सन् 2014 में समाजवादी पार्टी की सफलता और उनकी विजय की कामना की। कई अधिकारियों एवं कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने प्रोन्नति में आरक्षण लागू किए जाने का विरोध करने के लिए श्री मुलायम सिंह यादव के प्रति आभार जताया। टीले वाली मस्जिद के इमाम साहब ने नेताजी के स्वास्थ्य एवं दीर्धायु की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित हजारों लोगों ने 16 दिसम्बर,2012 को दिल्ली में दुष्कर्म की शिकार युवती की मौत पर शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की।
श्री मुलायम सिंह यादव और श्री अखिलेश यादव आज नववर्ष की बधाइयां देने प्रातः पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री नारायण दत्त तिवारी के निवास पर पहुॅचे और उन्होने परस्पर नववर्ष की शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया। श्री तिवारी ने मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की कार्यप्रणाली और उपलब्धियों की सराहना की। श्री तिवारी एवं श्री मुलायम सिंह यादव ने अपनी सरकारों के अनुभवों पर चर्चा की और सन् 2013 में प्रदेश को विकास के मार्ग पर ले जाने का इरादा जताया।
प्रदेश के सभी लोगांे को नववर्ष की शभुकामनाएं देते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि पार्टी बड़ी है, सरकार नहीं। सरकार संगठन की शक्ति से बनती है। मैंने कार्यकर्ताओं के साथ रहने का मन बनाया ताकि सबके निकट सम्पर्क में रहूॅ। सरकार ने जो कुछ उपलब्धियां हासिल की हैं उन्हें जनता तक पहुॅचाने का काम संगठन के लोगों को करना है।
श्री यादव ने कहा कि भारत की जनता बहुत समझदार है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने अन्याय के विरूद्ध संघर्ष किया तो उसको जनता ने सत्ता सिंहासन पर बिठा दिया। इससे हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। किसी को सत्ता में होने का घमंड नहीं करना चाहिए। हमें अपना आचरण ठीक रखना चाहिए। चरित्र बेदाग होना चाहिए। पार्टी में अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। हमें कमजोर की मदद करना चाहिए। जो अन्याय के शिकार हैं उनकी हित चिंता करनी होगी। उन्होने सीख दी कि हमें जातिवादी नहीं, अच्छा इंसान बनना चाहिए। जिनको मदद की जरूरत है, उन्हें तुरन्त मदद पहुॅचानी चाहिए। हमे गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
बिहार से श्री कामेश्वर यादव, धर्मवीर यादव, प्रो0 जयप्रकाश यादव, रामचन्द्र यादव, सुठील यादव, मदन मोहन श्रीवास्तव, ने नेताजी से मिलकर बधाई दी। मौलाना सैयद जफर मसूद किछौछवी और श्री गुरू सिंह सभा, आलमबाग के श्री जयवीर सिंह कोचर (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) ने मिलकर संसदीय चुनावो में उनकी अपार सफलता की कामना की।
श्री दिनेश कुमार ने अपनी बांसुरी से कुछ गीतकारो ने अपने गीतों से और हाजी मुहम्मद अनवर खान ने मुख्यमंत्री जी के नाम एक शेर अर्ज कर नये वर्ष की शुभकामना दी।
आज पार्टी कार्यालय में आकर नववर्ष की शुभकामनाएं व्यक्त करनेवालों में प्रमुख थे राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्य सर्वश्री अहमद हसन, बलराम यादव, आनन्द सिंह, अम्बिका चैधरी, दुर्गा प्रसाद यादव, ओमप्रकाश सिंह, षिव कुमार बेरिया,रामवृक्ष सिंह यादव। इसके अतिरिक्त सर्वश्री अरविन्द सिंह सिंह, आर0के0 सिंह पटेल राकेश सचान (साॅसद), एस0आर0एस0 यादव,जयप्रकाश अंचल, डा0 मधु गुप्ता, शारदा प्रताप शुक्ला, शिवाकांत ओझा, शाकिर अली, रामसुन्दर दास निषाद,श्रीमती चन्द्रा रावत, उदयराज यादव, गायत्री प्रसाद प्रजापति, श्रीमती आशा किशोर, शादाब फातिमा, पंडित सिंह, विनोद सिंह, नारद राय, (सभी विधायकगण), राज किशोर मिश्रा, राम आसरे विश्वकर्मा, निशीथ राय, श्रीमती इंदिरा जायसवाल श्रीमती लीलावती कुशवाहा, यशपाल चैधरी, जगन्नाथ प्रसाद यादव, आनन्द भदौरिया, नफीस अहमद, डा0 राजपाल कश्यप, धर्मानन्द तिवारी, प्रेमप्रकाश वर्मा, डा0 फिदा हुसैन अंसारी, उमाशंकर चैधरी, विजय तिवारी, मुन्नी पाल, शाहीन फातिमा, आशालता सिंह, मधुलिका यादव, नीलम रोमिला सिंह, माला द्विवेदी, शिवषरण उपाध्याय, कर्नल सत्यवीर सिंह यादव, बजरंग बहादुर सिंह, राजलक्ष्मी आगा, सहजराम यादव, नईमा बानो, कमल किशोर मौर्य, आर0बी0 भाष्कर, गंगादीन, हाफिज उस्मान, गोपीनाथ वर्मा, राजीव पाण्डेय, किरन पाण्डेय, धनंजय शर्मा, प्रेमचन्द गुप्ता, कुसुम शर्मा, राम सागर यादव, राजा चतुर्वेदी, अशोक देव, डा0 जे0पी0 यादव, अशोक राय, वीरेन्द्र यादव, रामललित चैधरी, मो0 एबाद, इशहाक गुड्डू, जुगल किशोर बाल्मीकि, पी0डी0 तिवारी, रामशंकर यादव, शकील अहमद, अनिल चैधरी, मनोज सिंह, ताराचन्द्र यादव, सागर धानुक, मौलाना मो0 इदरीस बस्तवी, इन्द्रजीत यादव, हाजी अनवर अली, महेश निषाद, अभिषेक आशु, सी0पी0 सिंह, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in