Categorized | लखनऊ.

प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके खुशहाली, समृद्धि, सुख, एवं उन्नति की कामना है

Posted on 31 December 2012 by admin

नव वर्ष 2013 के पावन मौके पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके खुशहाली, समृद्धि, सुख, एवं उन्नति की कामना है।
डाॅ0 खत्री ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए शुभकामना संदेश में कहा है कि नव वर्ष हम सभी को नई ऊर्जा एवं स्फूर्ति का संचार करके देश और प्रदेश की उत्तरोत्तर प्रगति और विकास के लिए समर्पित करने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होने कहा कि नये वर्ष में हम सभी को साम्प्रदायिक, फासिस्टवादी व जातिवादी ताकतों को जड़ से उखाड़ फेंकने व प्रदेश के विकास में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।
डाॅ0 खत्री ने कहाकि वर्तमान वर्ष 2012 में देश व प्रदेश में घटित घटनाओं से सबक लेकर वर्ष 2013 में प्रदेश एवं देशवासियों को अपने बच्चों के भविष्य के प्रति जागरूक रहते हुए प्रदेश एवं देश के नवनिर्माण में आगे बढ़ना होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in